फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: नेचुरल ग्लो और ऑयल कंट्रोल के लिए घर पर बनाएं ये 3 फेस मिस्ट, चेहरे की चिपचिपाहट को कहें बाय

Mon, 10 Mar 2025 11:03 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 10 Mar 2025 11:03 AM IST
सार

Mist For Oily Skin: अगर आपकी स्किन ऑयली है और हर समय चिपचिपाहट से परेशान रहते हैं, तो आपको चाहिए एक नेचुरल और ताजगी भरा फेस मिस्ट। ये न सिर्फ आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखेगा, बल्कि एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करेगा। तो आइए, घर पर ही बनाते हैं 3 आसान और असरदार फेस मिस्ट!

विज्ञापन
Skin Care: Make these 3 face mists at home for natural glow oil control say goodbye to stickiness on the face
ऑयली स्किन के लिए बनाएं ये 3 DIY फेस मिस्ट - फोटो : Adobe stock

महिलाएं अपनी स्किन को लेकर काफी जागरूक होती हैं और स्किन केयर के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए महिलाएं फेस मिस्ट का भी इस्तेमाल भी करती हैं। फेस मिस्ट त्वचा को ताजगी और नमी देने के लिए एक बेहतरीन तरीका है। यह खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। लेकिन सही नतीजे पाने के लिए इसका सही तरीके से उपयोग करना जरूरी है।



अगर आपकी स्किन ऑयली है और हर समय चिपचिपाहट से परेशान रहते हैं, तो आपको चाहिए एक नेचुरल और ताजगी भरा फेस मिस्ट। ये न सिर्फ आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखेगा, बल्कि एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करेगा। तो आइए, घर पर ही बनाते हैं 3 आसान और असरदार फेस मिस्ट!

Skin Care: Make these 3 face mists at home for natural glow oil control say goodbye to stickiness on the face
ऑयली स्किन के लिए बनाएं ये 3 DIY फेस मिस्ट - फोटो : Adobe stock

1. गुलाब जल और एलोवेरा फेस मिस्ट – नमी और ताजगी का जादू
 फायदे: गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है और एलोवेरा हाइड्रेशन के साथ-साथ ऑयल बैलेंस बनाए रखता है।

 आपको चाहिए:

  • 3 बड़े चम्मच गुलाब जल
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1/2 कप पानी

 कैसे बनाएं:

  • गुलाब जल, एलोवेरा जेल और पानी को एक साथ अच्छे से मिलाएं।
  • इस मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भरें।
  • जब भी चेहरा थका हुआ या ऑयली लगे, हल्के-हल्के स्प्रे करें और टिशू से थपथपाकर सुखा लें।
  •  इसे ठंडा रखने के लिए फ्रिज में स्टोर करें और दिन में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
Skin Care: Make these 3 face mists at home for natural glow oil control say goodbye to stickiness on the face
ऑयली स्किन के लिए बनाएं ये 3 DIY फेस मिस्ट - फोटो : freepik.com

2. ग्रीन टी और टी ट्री ऑयल फेस मिस्ट – मुंहासों को कहें अलविदा
 फायदे:
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो त्वचा को डिटॉक्स करती है, और टी ट्री ऑयल मुंहासों से लड़ने में मदद करता है।

आपको चाहिए:

  • 1 कप ठंडी ग्रीन टी
  • 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल
  • 1 चम्मच नींबू का रस

 कैसे बनाएं:

  • ग्रीन टी को ठंडा होने दें, फिर उसमें टी ट्री ऑयल और नींबू का रस मिलाएं।
  • इस मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भरें और हल्के हाथों से शेक करें।
  • जब भी चेहरा ऑयली लगे या मुंहासों की समस्या हो, इस मिस्ट को स्प्रे करें।
  •  इस फेस मिस्ट का रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा साफ और ब्राइट दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care: Make these 3 face mists at home for natural glow oil control say goodbye to stickiness on the face
ऑयली स्किन के लिए बनाएं ये 3 DIY फेस मिस्ट - फोटो : Adobe stock

3. खीरा और पुदीना फेस मिस्ट – स्किन को दें इंस्टेंट कूलिंग इफेक्ट
 फायदे: खीरा प्राकृतिक रूप से ठंडक देता है, जबकि पुदीना स्किन को ऑयल-फ्री और फ्रेश बनाए रखता है।

 आपको चाहिए:

  • 1/2 खीरा (ब्लेंड किया हुआ)
  • 5-6 पुदीने की पत्तियां
  • 1/2 कप पानी

 कैसे बनाएं:

  • खीरे का रस निकाल लें और उसमें पुदीने की पत्तियां और पानी मिलाएं।
  • इसे छानकर स्प्रे बॉटल में भरें और फ्रिज में रख दें।
  • जब भी स्किन थकी हुई या चिपचिपी लगे, इसे चेहरे पर स्प्रे करें और ताजगी पाएं।
  •  गर्मियों में बाहर जाने से पहले इस मिस्ट को लगाएं, यह नेचुरल टोनर की तरह भी काम करेगा!
विज्ञापन
Skin Care: Make these 3 face mists at home for natural glow oil control say goodbye to stickiness on the face
skin care tips - फोटो : Adobe stock

 इस बात का रखें खास ध्यान:

  •  ये सभी फेस मिस्ट नेचुरल हैं, इसलिए इन्हें 4-5 दिनों के अंदर ही इस्तेमाल करें।
  •  इन्हें हमेशा फ्रिज में स्टोर करें, ताकि ये ताजगी बनाए रखें।
  •  अगर कोई इंग्रीडिएंट आपको सूट नहीं करता, तो पहले पैच टेस्ट कर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed