फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Facial With Curd: फेशियल में किया जा सकता है दही का इस्तेमाल, जानें इसके उपयोग का तरीका

Sun, 09 Mar 2025 12:56 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 09 Mar 2025 12:56 PM IST
सार

यदि आप कम पैसे में चेहरे पर चमक चाहते हैं तो घर पर ही दही का इस्तेमाल करके फेशियल करें। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। 

विज्ञापन
how to use curd in facial step by step guide
फेशियल में किया जा सकता है दही का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

Facial With Curd: दही, जो गर्मी के मौसम में पेट की कई समस्याओं को दूर करता है, वो स्किन केयर में भी इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोगों को ये तो जानकारी रहती है कि दही चेहरे के लिए फायदेमंद रहता है, लेकिन लोगों को इसका इस्तेमाल करना नहीं आता। इसी के चलते हम आपको आज दही से फेशियल करने का तरीका बताएंगे।



दही से फेशियल यदि आप करेंगे तो इससे चेहरे की कई परेशानियों का इलाज हो जाएगा। खास बात ये है कि इस फेशियल को करने से आपके पैसे भी बच जाएंगे। तो चलिए बिना देर किए आपको दही से फेशियल करने की आसान विधि बताते हैं।

how to use curd in facial step by step guide
सबसे पहले करें क्लीजिंग - फोटो : freepik.com

सबसे पहले करें क्लीजिंग

दही के इस्तेमाल से क्लीजिंग करने के लिए सबसे पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।  1 चम्मच दही लें और इसे हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर 2-3 मिनट तक मसाज करें। मसाज के बाद अपने चेहरे को सादा पानी से धो लें, ताकि चेहरा साफ हो जाए। 
  

how to use curd in facial step by step guide
अब बारी है स्क्रबिंग की - फोटो : Adobe stock
अब बारी है स्क्रबिंग की

चेहरा साफ करने के बाद अब बारी आती है स्कब की। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच दही में 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। अब इस मिश्रण को हल्के हाथों से रगड़ते हुए 2-3 मिनट तक मसाज करें। कुछ देर के बाद चेहरे को साफ कर लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to use curd in facial step by step guide
अब लगाएं फेस पैक - फोटो : Freepik
अब लगाएं फेस पैक

क्लीजिंग और स्क्रबिंग के बाद चेहरे पर फेस पैक का इस्तेमाल करना है। फेस पैक तैयार करने के लिए 1 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन या मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट सूखने दें। सूखने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। पैक बनाते समय इसमे वही चीजें डालें, जो आपको सूट करती हो।

 

विज्ञापन
how to use curd in facial step by step guide
आखिर में लगाएं मॉइस्चराइजर - फोटो : Adobe stock
आखिर में लगाएं मॉइस्चराइजर

फेस पैक को अच्छी तरह से साफ करने के बाद अब मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एलोवेरा जेल या अन्य हल्का मॉइस्चराइजर चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे की नमी बरकरार रहेगी। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed