फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: माथे के ब्लैकहेड्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Thu, 27 Jul 2023 11:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 27 Jul 2023 11:23 AM IST
सार

अगर आप माथे के ब्लैकहेड्स से परेशान हैं तो कुछ घरेलू तरीके अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन
Skin Care how to remove blackheads on forehead at home in hindi
blackheads - फोटो : istock

Skin Care: ऐसा कौन है जो ये नहीं चाहता कि उनकी त्वचा सबसे खिली-खिली रहे और हमेशा ग्लो करे। ग्लोइंग त्वचा के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि ये प्रोडक्ट भी चेहरे के ग्लो को ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रख पाते। ऐसे में चेहरे की खूबसूरती में कमी आने लगती है। कई बार बढ़ती धूल और प्रदूषण की वजह से ही स्किन के पोर्स में गंदगी जमा हो जाती है, जो ब्लैकहेड्स का कारण बनती है।



नाक पर दिखने वाले ब्लैकहेड्स को हटाना तो काफी आसान है, परेशानी सामने आती है माथे के ब्लैकहेड्स को हटाने में। भले ही आप बार-बार स्क्रब की मदद से इसे हटाएं, लेकिन कुछ ही दिन में ये दोबारा दिखने लगते हैं। स्क्रब कराने के लिए काफी रुपये भी खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में आज हम आपको माथे के ब्लैकहेड्स हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे। आप कुछ चीजों के इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स हटा सकते हैं।

Skin Care how to remove blackheads on forehead at home in hindi
egg - फोटो : istock

अंडा

त्वचा के लिए अंडा काफी ज्यादा लाभदायक होता है। अगर आप अंडे का इस्तेमाल माथे के ब्लैकहेड हटाने के लिए करना चाहते हैं तो अंडे को तोड़कर उसका सफेद भाग अलग कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। कुछ समय बाद चेहरे को धो लें। 

Skin Care how to remove blackheads on forehead at home in hindi
honey - फोटो : istock

शहद और दालचीनी

त्वचा के लिए शहद में मौजूद पोषक तत्व काफी लाभदायक होते हैं। अगर आप माथे के ब्लैकहेड्स हटाना चाहते हैं तो इसके लिए शहद और  लिए एक चम्मच शहद में दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब 15 मिनट के लिए इसे माथे पर लगाएं। हल्के हाथों से स्क्रब करने से आपको फायदा जरूर मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care how to remove blackheads on forehead at home in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बेकिंग सोडा

माथे के ब्लैकहेड को हटाने  के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर इसका पेस्ट तैयार करना है। इस पेस्ट को माथे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। 

विज्ञापन
Skin Care how to remove blackheads on forehead at home in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू

नींबू में मौजूद तत्व त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में सहायक हैं। माथे के ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए रात में सोने से पहले नींबू का रस लगाएं। इसके बाद जब सुबह उठें तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपको जल्द ही फायदा दिखने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed