फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care After 30: बुढ़ापे में भी दिखना है खूबसूरत तो 30 के बाद फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन

Tue, 26 Nov 2024 09:28 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 26 Nov 2024 09:28 AM IST
सार

अगर आप 50 की उम्र के बाद भी जवां और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो 30 की उम्र से ही ये स्किन केयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर दें। 

विज्ञापन
Skin Care After 30 in hindi you can follow these skin care routine after 30
30 के बाद फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन - फोटो : Adobe stock

Skin Care After 30: बिगड़ती हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह लोग कम उम्र में बूढ़े दिखने लगते हैं। अगर खानपान सही न हो, और त्वचा का ध्यान सही से न रखा जाए तो त्वचा पर कम उम्र में ही झुर्रियां आने लगती हैं। इसके साथ ही त्वचा में ढीलापन आने की वजह से 30 की उम्र के बाद तो चेहरे की चमक भी गायब होने लगती है। इसी वजह से त्वचा विशेषज्ञ 30 की उम्र से ही लोगों को स्किन का खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं।



ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इस उम्र में सही स्किन केयर रूटीन अपनाएंगे तो बढ़ती उम्र में भी आपका चेहरा चमकेगा। ऐसे में यदि आप 50 की उम्र के बाद भी जवां और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो 30 की उम्र से ही ये स्किन केयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर दें। यहां हम आपको स्किन केयर करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

Skin Care After 30 in hindi you can follow these skin care routine after 30
30 के बाद फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन - फोटो : iStock

दिन में दो बार फेस वॉश है जरूरी

अगर आप हमेशा जवां दिखना चाहती हैं तो दिन में दो बार चेहरा जरूर धोएं। चेहरा धोने के लिए आप किसी जेंटल फेस वॉश का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टाइप के हिसाब का ही होना चाहिए। यदि ये आपकी त्वचा के हिसाब का नहीं होगा, तो चेहरे को लाभ पहुंचाने की जगह हानि पहुंचा सकता है। 

Skin Care After 30 in hindi you can follow these skin care routine after 30
30 के बाद फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन - फोटो : Adobe stock

टोनर है जरूरी

चेहरे पर कसाव बरकरार रखने के लिए टोनर का इस्तेमाल करना काफी जरूरी हो जाता है। ध्यान रखें कि ये टोनर भी आपके स्किन के हिसाब से ही होना चाहिए। टोनर चेहरे की कई परेशानियों को दूर करने का काम करता है। ऐसे में चेहरा धोने के बाद टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care After 30 in hindi you can follow these skin care routine after 30
30 के बाद फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन - फोटो : Adobe stock

सीरम है जरूरी

यदि आप सही उम्र से ही चेहरे पर सही सीरम का इस्तेमाल करेंगी तो इससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी। अगर त्वचा में रूखापन नहीं होगा, तो इससे कई परेशानियां अपने आप ही कम हो जाएंगी। ऐसे में ध्यान रखें कि आप भी 30 की उम्र से ही सीरम का इस्तेमाल करना शुरू करें। 

विज्ञापन
Skin Care After 30 in hindi you can follow these skin care routine after 30
30 के बाद फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन - फोटो : Adobe stock

नाइट क्रीम लगाएं

हर स्किन टाइप के हिसाब से आपको बाजार में नाइट क्रीम मिल जाएगी। ऐसे में अपने लिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही नाइट क्रीम खरीदें। अब रात में सोने से पहले हर दिन इसका इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल हमेशा चेहरा धोने के बाद ही करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed