Morning Skin Care: जिस तरह से अगर हमारा मूड सुबह अच्छा होता है, तो दिन भी अच्छा बीतता है, ठीक उसी तरह अगर हम सुबह-सुबह अपनी त्वचा का अच्छी तरह से ध्यान रख लेंगे तो दिन भर हमारी त्वचा प्रदूषण और धूल से बची रहेगी। दिन भर खिली-खिली त्वचा के लिए आपको सही मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन फॉलो करना बेहद जरूरी है।
सुबह का स्किन केयर रूटीन आपकी त्वचा को दिनभर के प्रदूषण, सूरज की किरणों और अन्य हानिकारक तत्वों से बचाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। एक सही स्किन केयर रूटीन न केवल आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखता है, बल्कि उम्र बढ़ने के संकेतों को भी कम करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा खिली-खिली रहे तो सुबह उठते ही चेहरे पर इन चीजों को लगाएं।
2 of 7
सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें
- फोटो : iStock
फेस क्लींजर
सुबह सवेरे सबसे पहले उठकर फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें। इसके लिए अपने चेहरे को एक जेंटल क्लींजर से धोएं। यह रात भर में त्वचा पर जमा तेल, गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
3 of 7
सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें
- फोटो : iStock
टोनर
चेहरे को सही से साफ करने के बाद आपको सही टोनर का इस्तेमाल करना है। ये आपकी त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है, पोर्स को साफ करता है। आप चाहें तो टोनर की जगह गुलाब जल इस्तेमाल कर सकते हैं।
4 of 7
सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें
- फोटो : iStock
सीरम
हर किसी को चेहरे पर सीरम जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। ये त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करता है। अगर आप उम्र के साथ त्वचा की समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो विटामिन C युक्त एंटीऑक्सीडेंट सीरम का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को चमकदार बनाता है
5 of 7
सुबह सबसे पहले त्वचा पर लगाएं ये चीजें
- फोटो : iStock
मॉइस्चराइजर
त्वचा के रूखेपन को कम करने के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग करना हर स्किन केयर रूटीन में आवश्यक है। ये त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखता है। बस मॉइस्चराइजर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से चुनें।