फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टैनिंग से हैं परेशान तो लगाएं ये हर्बल फेस पैक, मिनटों में चमक जाएगी स्किन

Wed, 29 May 2019 08:10 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Wed, 29 May 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
Simple Homemade Face Packs For Tanned Skin
skin tanning

गर्मियों के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है तेज धूप की। सूरज की तेज किरणों के कारण त्वचा ड्राई और डल हो जाती है। बहुत सारे लोगों को टैनिंग की परेशानी भी हो जाती है, जिस वजह से उनके स्किन की रंगत काली पड़ जाती है। अब धूप से बचकर हमेशा घर में बैठकर तो रहा नहीं जा सकता। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जो आपकी त्वचा की रंगत तो सुधारेंगे साथ ही इनका कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होगा।

Simple Homemade Face Packs For Tanned Skin
Aloe Vera Benefits

वैसे तो आपने एलोवेरा के कई फायदे सुने होंगे लेकिन यही एलोवेरा चेहरे से दाग धब्बों को मिटाने के साथ-साथ आपकी स्किन से टैनिंग को भी दूर करने में भी मदद करता है। एलोवेरा के खास पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल और चंदन पाउडर को लें। इसके बाद इस लेप को चेहरे पर लगाएं। इस लेप को कम से कम 15 मिनट तक ऐसे ही लगे रहने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि टैनिंग चेहरे से गायब हो जाएगी। 

Simple Homemade Face Packs For Tanned Skin
गेंदे के फूल का फेसपैक

टैनिंग को दूर करने के लिए आप मैरीगोल्ड फेस पैक का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पिसे हुए 2 गेंदे के फूल में चंदन पाउडर, दही और नींबू का रस अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा। पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धोएं। आपको इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Simple Homemade Face Packs For Tanned Skin
haldi

हल्दी और बेसन का पैक में टैनिंग को दूर करने में कारगर है। इसे बनाने के लिए बेसन, हल्दी, गुलाब जल और दूध को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इस पैक को चेहरे, गले और अन्य प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्का गुनगुना पानी लगाकर इसे स्क्रब करते हुए छुड़ाएं। हफ्ते में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें। आपको इसका असर साफ दिखाई देगा।

विज्ञापन
Simple Homemade Face Packs For Tanned Skin
tomato pack

एलोवेरा और टमाटर पैक भी टैनिंग में वरदान का काम करता है। इसे तैयार करने के लिए एक कटोरे में मसूर दाल पाऊडर, टमाटर का रस और एलोवेरा जेल को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसे आधे घंटे तक प्रभावित हिस्से पर लगाएं और फिर स्क्रब करते हुए ताजे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed