आज के समय में हर लड़का और लड़की बालों के झड़ने से परेशान है। कम उम्र में ही बालों का गिरना और गंजेपन की समस्या आम हो गई है। इसके प्रमुख कारण हैं बदलता लाइफस्टाइल, गलत खानपान की आदते और बालों की सही से देखभाल न करना। धूल और प्रदूषण के कारण भी हमारे बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं।
अगर आप बालों की परेशानी को दूर करने के लिए कई तरह के तेल और दवा ले चुके हैं और इसके बाद भी आपको कोई खास फर्क नहीं दिखाई दे रहा है तो अदरक का ये नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। एक ताजे अदरक की जड़ में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और बहुत सारे विटामिन्स होते हैं, जो आपके बालों को पोषण प्रदान करने के साथ-साथ मजबूत बनाता है। आगे की स्लाइड्स में जानिए इस नुस्खे को बनाने का तरीका ताकि आप भी कम बालों या गंजेपन के चलते शर्मिंदा होने से बचे रह सकें।
अदरक एक एंटी बैक्टीरियल औषधि है। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से इसके प्राकृतिक गुण बालों को झड़ने से रोकते हैं। गंजेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक के जूस को नींबू के रस में मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से बालों से डैंड्रफ की समस्या भी दूर होगी और बाल झड़ने भी बंद हो जाएंगे।
बालों में अदरक लगाते समय हमेशा एक बात का खास ख्याल रखें कि इसके जूस का एसिडिक नेचर होता है, जिस वजह से इसे लगाने के बाद आपके बालों में खारिश हो सकती है। इससे बचने के लिए जब भी आप अदरक का जूस लगाएं तो हमेशा अपने बालों को अच्छी तरह से धोना न भूलें।
आप हफ्ते में अदरक के रस को दो बार जरूर लगाएं। इसके अलावा अपने खाने में भी अदरक को शामिल करें। इसको नियमित भोजन में इस्तेमाल करने से भी सिर के बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है।