फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remedies for Heat Rash: स्किन पर गर्मी से निकल रहे हैं दाने तो क्या करें? ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम

Fri, 22 Aug 2025 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 22 Aug 2025 09:44 AM IST
सार

Simple Home Remedies for Skin Heat Rash: यदि आपकी स्किन पर भी गर्मी के मौसम में दाने निकल रहे हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर आप इस दिक्कत से राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Simple Home remedies for Skin Heat Rash Try these natural methods Skincare tips in Hindi
स्किन पर गर्मी से निकल रहे हैं दाने तो क्या करें ? - फोटो : Freepik

Simple Home Remedies for Skin Heat Rash: अगस्त का महीना चल रहा है, लेकिन मौसम का अंदाज किसी को समझ नहीं आ रहा। कभी तो भीषण गर्मी होती है, तो वहीं कभी इतनी तेज बारिश होती है, कि मौसम काफी ठंडा हो जाता है। इस बदलते मौसम की वजह से लोगों की स्किन पर घमौरी और छोटे-छोटे दाने निकलने लगते हैं।



ये दिक्कत ऐसी होती है कि अगर इसका ध्यान सही समय पर न रखा जाए तो डॉक्टर के पास जाने तक की नौबत आ सकती है। कई मामलों में तो कपड़े तक पहनना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिसको आजमाकर आप इस दिक्कत से राहत पा सकते हैं। 

Simple Home remedies for Skin Heat Rash Try these natural methods Skincare tips in Hindi
चंदन का लेप - फोटो : Adobe stock
चंदन का लेप

हर भारतीय घर में चंदन काफी आसानी से मिल जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में होता है। इसी चंदन का पेस्ट बनाकर अगर आप उसे स्किन पर आए दानों पर लगाएंगे तो इससे आपको खुजली और जलन से राहत मिलेगी। ये शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसका पेस्ट बनाते समय सफाई का ध्यान रखें। वरना आपको ही काफी दिक्कत हो जाएगी। 

 
Simple Home remedies for Skin Heat Rash Try these natural methods Skincare tips in Hindi
नीम का पानी - फोटो : freepik
नीम का पानी 

अगर आपके घर के आस-पास नीम का पैड़ लगा है तो इससे अच्छा उपाय आपके लिए कुछ हो ही नहीं सकता। इसके लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को तोड़कर उसे अच्छी तरह से धो लें। पत्तियों को धोने के बाद उसे पानी में उबाल लें। अब चाहें तो इस पानी को ठंडा करके इससे स्नान करें। नहीं तो आप इस पानी को रुई की मदद से भी अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। ये फंगल इंफेक्शन से भी राहत पहुंचाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Simple Home remedies for Skin Heat Rash Try these natural methods Skincare tips in Hindi
बेसन और दही - फोटो : Adobe stock
 
बेसन और दही 

जिस तरह से ये दोनों चीजें स्किन केयर में इस्तेमाल की जाती हैं, ठीक उसी तरह से 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को स्किन पर आए दानों पर अप्लाई करें। 15 मिनट के बाद अपनी स्किन को साफ पानी से धोकर साफ कर लें। जहां बेसन आपकी स्किन को साफ करेगा, वहीं दही स्किन को ठंडक पहुंचाने का काम करेगा। 

 
विज्ञापन
Simple Home remedies for Skin Heat Rash Try these natural methods Skincare tips in Hindi
ये गलतियां भूल से भी न करें - फोटो : Adobe stock
ये गलतियां भूल से भी न करें
  • यदि आपकी स्किन पर दाने निकल रहे हैं, जिनपर जलन और खुजली हो रही है तो गलती से भी ज्यादा टाइट कपड़े न पहनें। 
  • यदि आपको ज्यादा पसीना आता है तो उसे हल्के कपड़े या फिर टिश्यू की मदद से लगातार साफ करते रहें। 
  • दिन में दो बार ठंडे पानी से स्नान करें, ताकि त्वचा को ठंडक मिलती रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed