How To Use Soap: हफ्ते में कितनी बार साबुन से नहाना चाहिए ? जानें इस बारे में
साबुन के इस्तेमाल से पहले ये जान लें कि क्या इससे रोज नहा सकते हैं ? क्योंकि साबुन से नहाने के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान भी हैं।
यदि त्वचा ऑयली है तो
यदि आपकी त्वचा काफी ज्यादा ऑयली है तो आपको हर दिन ही साबुन से नहाना चाहिए। बस साबुन इस्तेमाल करते समय ये ध्यान रखें कि ये काफी हल्की हो और इसमें किसी प्रकार का केमिकल न हो। केमिकल वाली साबुन के इस्तेमाल से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
यदि आपकी त्वचा रूखी यानी कि ड्राई है तो आपको हफ्ते में महज दो से तीन बार ही साबुन से नहाना चाहिए। हर रोज साबुन का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा और रूखी हो जाएगी। इसके लिए ऐसी साबुन का इस्तेमाल करें, जिसमें शरीर को नमी पहुंचाने वाले तत्व पाए जाते हों।
यदि त्वचा सामान्य है तो
यदि आपकी त्वचा सामान्य है तो भी आपको हर रोज साबुन से नहीं नहाना चाहिए। हफ्ते में 3-4 बार साबुन से नहाना पर्याप्त होता है। अगर आपको ज्यादा पसीना नहीं आता है, तो बाकी दिन सिर्फ पानी से ही नहा लें।
बुजुर्गों और बच्चों को
यदि आपके घर में बच्चे या बुजुर्ग हैं, तब आपको साबुन से ज्यादा दूरी बनानी चाहिए। क्योंकि बच्चों और बुजुर्गों की त्वचा काफी संवेदनशील होती है। इसलिए उन लोगों को हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा दो या तीन बार ही साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए।