फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Plastic Comb Side Effect: बालों के लिए बेहद खतरनाक है प्लास्टिक का कंघा, जान लें इसके बड़े नुकसान

Sun, 18 May 2025 09:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 18 May 2025 09:17 AM IST
सार

Plastic Comb Side Effect: यदि आप नहीं चाहते कि आपके बाल कमजोर होकर टूटने लगें और स्कैल्प पर इंफेक्शन हो जाए तो सही कंघे का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
side effect of using plastic comb in hindi plastic comb use karne ke nuksan
बालों के लिए बेहद खतरनाक है प्लास्टिक का कंघा - फोटो : Adobe stock
Plastic Comb Side Effect: बालों को सुलझाने से लेकर उन्हें स्टाइल तक करने के लिए कंघी का इस्तेमाल किया जाता है। लगभग सभी घरों में प्लास्टिक की कंघी ही पाई जाती है। ये काफी सस्ती आती है, इसलिए ज्यादातर लोग प्लास्टिक की कंघी का ही इस्तेमाल करते हैं।


पर, क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से न सिर्फ आपके बाल डैमेज होंगे, बल्कि इस कारण स्कैल्प में भी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बहुत से लोगों को इससे होने वाले नुकसानों की जानकारी तक नहीं होती है।

ऐसे में यहां हम आपको न सिर्फ प्लास्टिक के कंघे से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे, बल्कि इसके विकल्प क्या हैं उस बारे में भी जानकारी देंगे। 
side effect of using plastic comb in hindi plastic comb use karne ke nuksan
बाल होंगे कमजोर - फोटो : freepik

बाल होंगे कमजोर

यदि आप प्लास्टिक का कंघा इस्तेमाल करेंगे तो उससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और जब जड़ें कमजोर होती हैं तो इससे बाल अपने आप ही झड़ने लगते हैं। खासकर अगर बाल गीले होंगं तो नुकसान और बढ़ जाता है। ऐसे में ये कोशिश करें कि गीले बालों में तो प्लास्टिक का कंघा कतई इस्तेमाल न करें। 

 
side effect of using plastic comb in hindi plastic comb use karne ke nuksan
स्कैल्प को पहुंचता है काफी नुकसान - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प को पहुंचता है काफी नुकसान

यदि आप नियमित रूप से प्लास्टिक के कंघे का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी स्कैल्प को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक की दांतें अक्सर नुकीली होती हैं, जो सिर की त्वचा को को चोट पहुंचा सकती है। कई बार तो इसकी वजह से डैंड्रफ और अन्य एलर्जी का खतरा भी बढ़ जाता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
side effect of using plastic comb in hindi plastic comb use karne ke nuksan
सिर को करता है गर्म - फोटो : Adobe stock
सिर को करता है गर्म

नियमित रूप से प्लास्टिक का कंघा इस्तेमाल यदि आप करेंगे तो ये आपके सिर की त्वचा को गर्म करता है। जिससे बालों की जड़ों पर असर पड़ता है। कई बार तो इसकी वजह से बालों की जड़ें इस कदर कमजोर हो जाती हैं कि बाल अपने आप ही टूटने लगते हैं। 

 
विज्ञापन
side effect of using plastic comb in hindi plastic comb use karne ke nuksan
इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : instagram
इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखें

यदि आपके पास सिर्फ प्लास्टिक की ही कंघी ही तो इसे सही से साफ रखें। साफ रखने पर इससे होने वाली परेशानियों का खतरा काफी कम हो जाता है। ये भी ध्यान रखें कि प्लास्टिक का कंघा हमेशा मोटे दांतों वाला होना चाहिए, इससे एक तो बाल अच्छे से सुलझते हं, और दूसरा इससे बालों के टूटने का खतरा नहीं रहता। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed