फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehndi Applying Tips: चाहिए गहरा-काला रंग तो मेहंदी में ये चीजें मिलाकर बालों में करें अप्लाई

Sat, 17 May 2025 01:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 17 May 2025 01:26 PM IST
सार

Mehndi Applying Tips: यदि आप बालों को काला करने के लिए मेहंदी अप्लाई करते हैं, तो उसमें कुछ चीजों को मिक्स करके ट्राई कर लें। 

विज्ञापन
Mehndi Applying Tips mehndi me kin cheezo ko milakar lagana chahiye disprj
चाहिए गहरा-काला रंग तो मेहंदी में ये चीजें मिलाकर बालों में करें अप्लाई - फोटो : Adobe stock

Mehndi Applying Tips: आज के समय में लोगों की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का असर सीधा उनकी सेहत के साथ-साथ उनकी त्वचा और बालों पर पड़ता है। कम उम्र में ही युवाओं के बाल सफेद होने लगे हैं, जिसकी वजह से वो टेंशन में आ गए हैं। सफेद बालों को काला करने के लिए लिए वैसे तो बाजार में तमाम तरह के कलर आते हैं, लेकिन ये रंग बालों को खराब भी कर सकते हैं।



इसलिए आज भी युवा बालों का रंग काला करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करते हैं। सिर्फ मेहंदी के इस्तेमाल से बाल काले नहीं होते हैं, इसके लिए आपको कुछ नुस्खे आजमाने पड़ेंगे। यहां हम आपको इन्हीं नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप बिना टेंशन लिए अपने बालों को कलर कर पाएं। इसके लिए आपको मेहंदी में कुछ चीजें अप्लाई करनी हैं। 

Mehndi Applying Tips mehndi me kin cheezo ko milakar lagana chahiye disprj
कॉफी - फोटो : Freepik.comAl
कॉफी

कॉफी का इस्तेमाल से आपके बाल न सिर्फ काले होंगे, बल्कि इससे बालों की जड़ें भी मजबूत बनेंगी। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले तो एक कटोरी में मेहंदी पाउडर लें। अब इसमें दो से तीन चम्मच कॉफी पाउडर मिक्स करें। दोनों चीजों का पेस्ट तैयार करके अब इसे अपने बालों में अप्लाई करें। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें। इससे बालों का रंग प्राकृतिक रूप से काले हो जाएंगे। 
 
Mehndi Applying Tips mehndi me kin cheezo ko milakar lagana chahiye disprj
चाय - फोटो : इंस्टाग्राम

चाय

हर भारतीय रसोई में चाय की पत्ती तो आसानी से मिल ही जाती है। ऐसे में इसके इस्तेमाल से भी अपने बालों को काला कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कटोरी में मेहंदी पाउडर लेकर उसमें चाय की पत्ती का पानी डालें। ध्यान रखें कि चाय का पानी तैयार करने के लिए उसे काफी देर तक खौलाएं, ताकि इसका रंग अच्छा दिखे। इससे भी आपके बाल काले हो जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mehndi Applying Tips mehndi me kin cheezo ko milakar lagana chahiye disprj
कत्था - फोटो : Freepik
कत्था

हम यहां उसी कत्थे की बात कर रहे हैं, जो पान में यूज होता है। इससे मेहंदी में शानदार कलर आता है। इसे मेहंदी में मिक्स करने के लिए कत्था को कूटकर इसका दरदरा पाउडर बना लें। अब इसे मेहंदी पाउडर में मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों में लगा लें। ये बालों को प्राकृतिक रूप से काला रखने में मदद करता है। 

 
विज्ञापन
Mehndi Applying Tips mehndi me kin cheezo ko milakar lagana chahiye disprj
आंवला - फोटो : instagram
आंवला

यदि आपके पास आंवला पाउडर रखा है, तो इसका इस्तेमाल भी आप बालों को काला करने के लिए कर सकते हैं। ये बालों को पोषण देकर बालों का रंग गहरा काला करता है। इसके इस्तेमाल के लिए मेहंदी पाउडर में आंवला पाउडर मिक्स करें और फिर उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसका इस्तेमाल अपने बालों में करें और एक घंटे के बाद बालों को धो लें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed