फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Side Effect Of Nail Polish: नेल पॉलिश लगाने के ये बड़े नुकसान हर महिला को पता होने चाहिए

Sun, 10 Nov 2024 01:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 10 Nov 2024 01:26 PM IST
सार

यदि आप भी रोजाना में नेल पॉलिश लगाना पसंद करती हैं, तो इसके कुछ बड़े नुकसान आपको जरूर पता होना चाहिए।

विज्ञापन
Side Effect Of Nail Polish in hindi nail polish lagane ke nuksan kya hain disprj
नेल पॉलिश लगाने के बड़े नुकसान - फोटो : instagram
Side Effect Of Nail Polish: जिस तरह से चेहरे की खूबसूरती मेकअप से बढ़ जाती है, ठीक उसी तरह से नाखूनों की खूबसूरती भी नेल पॉलिश से बढ़ती है। एक समय था, जब महिलाएं अपने नाखूनों में सिंपल नेल पॉलिश लगाती थीं, लेकिन अब वक्त बदल गया है। आज की महिलाएं नाखूनों पर नेल आर्ट कराना पसंद करती हैं।


नेल पॉलिश और नेल आर्ट से नाखून खूबसूरत तो बहुत लगते हैं, लेकिन ये नाखूनों को आंतरिक रूप से कमजोर कर देते हैं। बहुत सी महिलाओं को नेल पॉलिश से होने वाले नुकसानों के बारे में नहीं पता होता है। इसी के चलते हम आज यहां आपको नेल पॉलिश के रोजाना इस्तेमाल से होने वाले कुछ बड़े नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Side Effect Of Nail Polish in hindi nail polish lagane ke nuksan kya hain disprj
नेल पॉलिश लगाने के बड़े नुकसान - फोटो : instagram

नाखूनों का कमजोर होना

चाहे आप किसी भी ब्रांड की नेल पॉलिश इस्तेमाल करें, नेल पॉलिश में मौजूद रसायन जैसे फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून, और डिबुटिल फ़्थालेट नाखूनों को कमजोर कर देते हैं। खासतौर पर यदि आप परमानेंट नेल पॉलिश लगाकर रखती हैं, तो इससे नाखून आंतरिक रूप से कमजोर हो सकते हैं।
   

Side Effect Of Nail Polish in hindi nail polish lagane ke nuksan kya hain disprj
नेल पॉलिश लगाने के बड़े नुकसान - फोटो : instagram

नाखूनों की सफेदी

यदि आप डार्क रंग की नेल पॉलिश लगाना पसंद करती हैं, तो ये नाखूनों को डैमेज कर देती हैं। गहरे रंग की नेल पॉलिश, खासकर रेड और ब्लैक, नाखूनों की सतह पर दाग छोड़ सकती है, जिससे नाखून सफेद या पीले दिखाई दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effect Of Nail Polish in hindi nail polish lagane ke nuksan kya hain disprj
नेल पॉलिश लगाने के बड़े नुकसान - फोटो : instagram
बढ़ जाती है एलर्जी की आशंका

कुछ लोगों को नेल पॉलिश में मौजूद रसायन से एलर्जी हो सकती है, जिससे नाखूनों या आसपास की त्वचा में जलन, खुजली या सूजन हो सकती है। कई बार ये एलर्जी शुरुआती दिनों में पता नहीं लगती है लेकिन ये आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में यदि नेल पॉलिश से थोड़ी सी भी जलन और खुजली हो रही तो इसके इस्तेमाल से बचें।

 

विज्ञापन
Side Effect Of Nail Polish in hindi nail polish lagane ke nuksan kya hain disprj
नेल पॉलिश लगाने के बड़े नुकसान - फोटो : instagram
संक्रमण का जोखिम
 
यदि नेल पॉलिश का ब्रश गंदा हो या आपने इसे किसी संक्रमित व्यक्ति से साझा किया हो, तो यह संक्रमण का कारण बन सकता है। इससे नाखूनों को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed