फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Side Effect Of Coconut Oil: सर्दियां आते ही त्वचा पर लगाने लगे हैं नारियल का तेल तो इसके नुकसान जान लें

Wed, 20 Nov 2024 12:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 20 Nov 2024 12:49 PM IST
सार

चेहरे पर नारियल तेल लगाने के कुछ फायदे हो सकते हैं, लेकिन इसे हर किसी की त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो यह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। 

विज्ञापन
Side Effect Of Coconut Oil in hindi coconut oil good or bad for Skin
नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock

Side Effect Of Coconut Oil: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों की त्वचा में रूखापन आ जाता है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए लोग बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से क्रीम और बॉडीलोशन मिलता है लेकिन इसके बावजूद बहुत से लोग आज भी दादी-नानी के बताए नुस्खे से ही ये रूखापन दूर करते हैं। इन नुस्खों में सर्दियों में नारियल का तेल इस्तेमाल करना सबसे अहम है।



इस मौसम में नारियल का तेल त्वचा की कई परेशानियों को दूर करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके चेहरे की परेशानियों को कई गुना बढ़ा भी सकता है। यहां हम आपको नारियल तेल से होने वाले नुकसानों के बारे में ही बताने जा रहे हैं, ताकि यदि आप इसका इस्तेमाल हद से ज्यादा करते हैं तो थोड़ा सा संभल जाएं। 

Side Effect Of Coconut Oil in hindi coconut oil good or bad for Skin
पोर्स हो जाते हैं बंद - फोटो : Adobe stock

पोर्स हो जाते हैं बंद

नारियल तेल काफी भारी होता है। ऐसे में इसका ज्यादा इस्तेमाल त्वचा के पोर्स को बंद कर सकता है। यह समस्या विशेष रूप से तैलीय त्वचा वाले लोगों में होती है, जिससे पिंपल्स और ब्लैकहेड्स हो सकते हैं। ऐसे में इसके ज्यादा इस्तेमाल से दूर रहें।

Side Effect Of Coconut Oil in hindi coconut oil good or bad for Skin
हो सकती है एलर्जी - फोटो : istock

हो सकती है एलर्जी

कुछ लोगों को नारियल तेल से एलर्जी हो सकती है। कई बार लोग इसे साधारण सी बात समझ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि आपको इससे एलर्जी है तो नारियल के तेल का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा पर लालिमा, खुजली, और जलन जैसी प्रतिक्रियाएं उत्पन्न कर सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effect Of Coconut Oil in hindi coconut oil good or bad for Skin
तैलीय त्वचा को और अधिक तैलीय बनाना - फोटो : Adobe stock
तैलीय त्वचा को और अधिक तैलीय बनाना

यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो आपको नारियल तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए।  नारियल तेल लगाने से चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल की समस्या बढ़ सकती है और त्वचा का तेल संतुलन बिगड़ सकता है। 



 
विज्ञापन
Side Effect Of Coconut Oil in hindi coconut oil good or bad for Skin
संवेदनशील त्वचा के लिए समस्या - फोटो : Adobe stock

संवेदनशील त्वचा के लिए समस्या

यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आपको नारियल तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को नारियल तेल से जलन, लालिमा या खुजली हो सकती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed