Right Way To Remove Makeup: अक्सर जब हम कहीं बाहर से आते हैं तो मेकअप हटाने के लिए सीधा मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं। इससे मेकअप पूरी तरह से साफ हो जाता है। सिर्फ मेकअप रिमूवल इस्तेमाल करने के बाद हम सो जाते हैं जबकि ऐसा करना आपकी त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
चेहरे से मेकअप हटाने के लिए आपको एक पूरी प्रक्रिया का सही से पालन करना चाहिए। बहुत सी महिलाओं को तो इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी ही नहीं है।
इसी के चलते यहां हम आपको मेकअप हटाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि चेहरे से मेकअप पूरी तरह से हट जाए और आपका चेहरा हाइड्रेट भी रहे। इस प्रक्रिया को अपनाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नियमित रूप से रखेंगी तो आपकी त्वचा मेकअप की वजह से कभी खराब नहीं दिखेगी, ना इसमें नमी की कमी होगी।
2 of 7
चेहरे से मेकअप हटाने का सही तरीका जानती हैं ?
- फोटो : फ्रीपिक
सबसे पहले हाथ धोएं
चेहरे से मेकअप हटाना चाहती हैं तो सबसे पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें ताकि गंदगी और बैक्टीरिया चेहरे पर न जाएं।
3 of 7
चेहरे से मेकअप हटाने का सही तरीका जानती हैं ?
- फोटो : iStock
मेकअप रिमूवर का उपयोग करें
हाथ धोने के बाद सबसे पहले आंखों और होंठों के मेकअप को हटाने के लिए एक जेंटल मेकअप रिमूवर का उपयोग करें। ये त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिए इसे धीरे-धीरे और सावधानी से साफ करें। ध्यान रखें कि रिमूवर आंखों के अंदर न जाए।
4 of 7
चेहरे से मेकअप हटाने का सही तरीका जानती हैं ?
- फोटो : iStock
क्लीनिंग ऑयल
आंख और होंठ साफ करने के बाद चेहरे पर लगे मेकअप को हटाने के लिए एक क्लीनिंग ऑयल का उपयोग करें। इसे कॉटन पैड पर लेकर पूरे चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें।
5 of 7
चेहरे से मेकअप हटाने का सही तरीका जानती हैं ?
- फोटो : iStock
अब करें फेस वॉश
मेकअप रिमूव करने के बाद चेहरे को अच्छी तरह से साफ जरूर करें। ये आपकी त्वचा से बचे हुए मेकअप और क्लीनिंग ऑयल को पूरी तरह से हटा देगा।