फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Remedy For Ant Bites: शरीर पर चीटियां काट लें तो इन चीजों का करें इस्तेमाल, जलन से मिलेगी तुरंत राहत

Thu, 22 Aug 2024 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 22 Aug 2024 09:43 AM IST
सार

यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप लाल चींटी के काटने पर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Home Remedy For Ant Bites in hindi chiti ke katne par kya kare
शरीर पर चीटियां काट लें तो इन चीजों का करें इस्तेमाल - फोटो : iStock
Home Remedy For Ant Bites: वैसे तो बारिश का मौसम काफी सुहाना होता है लेकिन ये मौसम अपने साथ तमाम तरह की दिक्कत और परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा सीलन और कीड़े-मकोड़े की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। थोड़ी सी गंदगी से मच्छर पनपने लगते हैं, लाल वाली चीटियां आ जाती हैं जो काफी परेशान करती हैं।


मच्छरों के लिए तो बाजार में कई ऐसी मशीन आती है, जिनसे मच्छरों का सफाया हो जाता है लेकिन चीटियों का सफाया करना काफी मुश्किल हो जाता है। ये चीटियां जब काट लेती हैं तो काफी परेशानी होती है। इनके काटने की वजह से लाल चकत्ते होने लगते हैं। कई बार तो स्किन पर इंफेक्शन होने का खतरा भी बन जाता है।

ऐसे में अगर आपको भी चीटियों ने काटा है तो इसका तुरंत घरेलू उपाय करें। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप लाल चींटी के काटने पर कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा पर किसी तरह की हानि नहीं होगी।
Home Remedy For Ant Bites in hindi chiti ke katne par kya kare
शरीर पर चीटियां काट लें तो इन चीजों का करें इस्तेमाल - फोटो : istock

ठंडे पानी से धोना

अगर शरीर पर चीटियों ने काटा है तो प्रभावित जगह को तत्काल ही ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें। इससे जलन कम होगी और त्वचा पर सूजन भी कम हो सकती है।

Home Remedy For Ant Bites in hindi chiti ke katne par kya kare
शरीर पर चीटियां काट लें तो इन चीजों का करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा जेल

अगर घर पर आपको एलोवेरा जेल तो आसानी से मिल ही जाएगा। ऐसे में प्रभावित स्किन पर तुरंत एलोवेरा जेल लगाएं। ये त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इससे जलन और सूजन कम हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedy For Ant Bites in hindi chiti ke katne par kya kare
शरीर पर चीटियां काट लें तो इन चीजों का करें इस्तेमाल - फोटो : iStock
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बना लें और उसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। इसमें पाए जाने वाले तत्व बैक्टीरिया को मारने का काम करते हैं। इसकी वजह से ही ये सूजन को कम करने और खुजली से राहत पाने में मदद कर सकता है। 

 

विज्ञापन
Home Remedy For Ant Bites in hindi chiti ke katne par kya kare
शरीर पर चीटियां काट लें तो इन चीजों का करें इस्तेमाल - फोटो : istock

शहद 

अगर रसोई में शहद मौजूद है तो तुरंत इसका इस्तेमाल करें। शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है। इसे चींटी के काटे हुए स्थान पर लगाने से संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed