फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Right Way to Apply Oil: गर्मियों में बालों में तेल लगाने का सही तरीका जानते हैं ? अगर नहीं तो पढ़ें ये खबर

Tue, 27 May 2025 12:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 27 May 2025 12:47 PM IST
सार

Right Way to Apply Oil in Summer: गर्मी के मौसम में यदि सही तरीके से बालों में तेल न लगाया जाए तो इससे आपकी परेशानी बढ़ जाएंगी। इसी के चलते हम यहां आपको इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Right Way to Apply Oil on hair in summer season in hindi disprj
गर्मियों में बालों में तेल लगाने का सही तरीका जानते हैं ? - फोटो : Adobe stock

Right Way to Apply Oil in Summer: मौसम चाहे कोई सा भी हो, सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों का खास ध्यान रखना हर किसी के लिए काफी अहम माना जाता है। खासतौर पर अगर बात करेंगे बालों की तो मौसम बदलने के साथ-साथ बालों में तमाम परेशानियां पैदा होने लगती हैं। बालों का झड़ना, उनका रूखापन बढ़ना तो जैसे सबसे आम दिक्कते हैं।



ऐसे में अक्सर लोग तेल मालिश करने की सलाह देते हैं, क्योंकि उससे बालों को आंतरिक मजबूती मिलती है। इसी के चलते हम आपको यहां गर्मी के मौसम में बालों में तेल मालिश करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न होने पाए और आप अपने बालों को परेशानियों से बचा सकें। 

Right Way to Apply Oil on hair in summer season in hindi disprj
हल्का गर्म तेल इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
हल्का गर्म तेल इस्तेमाल करें

यदि आप गर्मी के मौसम में भी बालों में तेल लगाते हैं, तो ध्यान रखें कि ये हल्का गर्म ही होना चाहिए। इसे ज्यादा गर्म न करें, वरना इससे आपकी स्कैल्प को परेशानी हो सकती है। हल्का गर्म तेल स्कैल्प में जल्दी ऑर्ब्जव होता है और बालों को पोषण देने का काम करता है। 

 
Right Way to Apply Oil on hair in summer season in hindi disprj
मात्रा हो सही - फोटो : Adobe stock
मात्रा हो सही

तेल की मात्रा कभी किसी से सुझाव से तय न करें। इसकी मात्रा आपके वालों की लंबाई और धनत्व पर निर्भर करती है। बहुत घने वालों के लिए ज्यादा तेल की जरूरत पड़ती है, जबकि अगर आपके बाल थोड़े पतले हैं तो कम तेल ही लगाएं। ध्यान रखें कि बालों को तेल में एकदम भिगोना नहीं है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Right Way to Apply Oil on hair in summer season in hindi disprj
मसाज है जरूरी - फोटो : Adobe stock
मसाज है जरूरी

बालों में तेल का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि स्कैल्प की मसाज बेहद जरूरी है। यदि तेल लगाने के बाद आप स्कैल्प की मसाज करेंगे तो इससे स्कैल्प का रक्त संचार बढ़ेगा। जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। इस कारण ही बालों को पोषण मिलता है, जिससे बालों की चमक भी बरकरार रहती है। 

 
विज्ञापन
Right Way to Apply Oil on hair in summer season in hindi disprj
सही समय का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
सही समय का ध्यान रखें

कभी भी बालों में तेल लगाकर ऐसे ही न छोड़ें। अक्सर लोग कहते हैं कि तेल को रातभर लगाकर छोड़ना चाहिए, जबकि ऐसा नहीं है। तेल को बालों में 1-2 घंटे से अधिक न रखें। ज्यादा देर तक तेल छोड़ने से स्कैल्प में पसीना और धूल जमा हो सकती है। इसलिए इसे नहाने से पहले ही बालों में लगाएं बस। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed