फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठण्ड के मौसम में साबुन की जगह इन तीन घरेलू पैक का करें इस्तेमाल, त्वचा रहेगी खिली-खिली

Fri, 04 Oct 2019 11:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 04 Oct 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
replace your soap with these truly organic ubtan

अगर आप अपनी त्वचा पर प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल करना चाहती हैं जो नुकसान न करें तो इसके लिए आप ऑर्गेनिक किस्म के साबुन या बॉडीवॉश को खरीदती होंगी। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आएं हैं जिसका इस्तेमाल नहाने के लिए आप बड़ी आसानी से कर सकती है। इससे त्वचा में निखार तो आएगा ही साथ ही त्वचा के रूखेपन से भी छुटकारा मिल जाएगा। आइए जानें कौन से वो घरेलू नुस्खें हैं जिनका इस्तेमाल करना चाहिए।

replace your soap with these truly organic ubtan

चंदन का पाउडर और हल्दी को एक बाउल में मिक्स कर लें। साथ ही इसमें कच्चे दूध को डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें। अब चेहरे और पूरे शरीर पर इसकी पतली सी परत लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। दस मिनट तक ऐसे ही लगे रहने के बाद अच्छे से नहा लें। इस उबटन का इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे और बाकी के शरीर में एक अलग ही चमक नजर आएगी।


 
replace your soap with these truly organic ubtan

बेसन और दही को लेकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। अब इस उबटन को चेहरे और हाथों पर हल्के हाथों से लगाकर मसाज करें और पांच मिनट बाद नहा लें। नहाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ये सबसे पुराना घरेलू नुस्खा है जो आज भी चेहरे और त्वचा की देखभाल में पहले नंबर पर आता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
replace your soap with these truly organic ubtan
- फोटो : pixa

मसूर की दाल का पाउडर बना कर रख लें। ऐसा आपकी सुविधा के लिए है। अब इसमें दही और एलोवेरा जेल को मिलाकर पेस्ट बना लें और पूरे शरीर पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर नहा लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed