फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: इन छोटे दानों के इस्तेमाल से सिर पर दोबारा उगने लगेंगे आपके बाल!

Mon, 27 Oct 2025 09:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 27 Oct 2025 09:49 AM IST
सार

Regrow Hair Fast Naturally: अगर आप भी गंजेपन का शिकार हो रहे हैं, तो एक बार इस नुस्खे को आजमाकर देख लें। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन
Regrow Hair Fast Naturally with fenugreek methi seeds naturally at home check process hair care tips in Hindi
इस छोटे दाने से सिर पर दोबारा उगने लगेंगे आपके बाल - फोटो : अमर उजाला
Regrow Hair Fast Naturally: अगर आप भी बाल झड़ने या गंजेपन की समस्या से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाएगा और नए बाल उगाने में मदद करेगा। इस नुस्खे के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको बस अपनी रसोई में जाना होगा।


रसोई में रखे छोटे-छोटे मेथी दाना आपके बालों को दोबारा उगने में मदद कर सकते हैं, जिससे गंजापन तक दूर हो सकता है। ये नुस्खा न केवल बालों के झड़ने को रोकता है, बल्कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को भी तेज करता है। अगर आप नियमित रूप से इस उपाय को अपनाते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखने लगता है। तोआइए आपको बालों में मेथी दाना इस्तेमाल करने का सही तरीका बताते हैं।
 
Regrow Hair Fast Naturally with fenugreek methi seeds naturally at home check process hair care tips in Hindi
पहला नुस्खा - फोटो : Freepik.com
पहला नुस्खा

आप सिर्फ मेथी का पेस्ट बनाकर भी इसे अपने बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तोएक चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

 
Regrow Hair Fast Naturally with fenugreek methi seeds naturally at home check process hair care tips in Hindi
दूसरा नुस्खा - फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा

पेस्ट नहीं बनाना तो ये दूसरा नुस्खा आपके काम का है। इसके लिए मेथी का तेल बनाकर आपको इसका इस्तेमाल करना हैै। इसे तैयार करने के लिए दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच मेथी दाने डालकर 10 मिनट तक गर्म करें। ठंडा होने पर छान लें और इस तेल से बालों की जड़ों में मसाज करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Regrow Hair Fast Naturally with fenugreek methi seeds naturally at home check process hair care tips in Hindi
तीसरा नुस्खा - फोटो : freepik
तीसरा नुस्खा

इस तीसरे नुस्खे में भीगे हुए मेथी दाने को पीसकर उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को पूरे बालों पर लगाकर 30 मिनट तक रखें, फिर माइल्ड शैपू से धो लें। ये हेयर मास्क आपके बालों को कंडीशनर की जरूरत महसूस नहीं होने देगा। 

 
विज्ञापन
Regrow Hair Fast Naturally with fenugreek methi seeds naturally at home check process hair care tips in Hindi
चौथा नुस्खा - फोटो : Freepik.com
चौथा नुस्खा

आखिर में आप सिर्फ मेथी दाना का पानी इस्तेमाल करके बालों को दोबारा उगा सकते हैं। इसके लिए रातभर भिगोए गए मेथी दानों का पानी अगले दिन बाल धोने से पहले स्कैल्प पर लगाएं। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और डैंड्रफ हटाता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed