Raksha Bandhan Gift Idea: राखी एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार बहनें सालभर करती हैं। इस दिन वो अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे मनमाफिक तोहफा लेती हैं। इस साल राखी का त्योहार 19 अगस्त यानी कि सोमवार को मनाया जा रहा है।
पहले के समय में ज्यादातर भाई अपनी बहनों को तोहफे में या तो कपड़े दे देते थे, या पैसे। इसके अलावा बहुत से भाई ज्वेलरी तोहफे में दे देते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। अब बहनें अपनी पसंद से अलग-अलग तोहफे लेती हैं।
ऐसे में अगर आपकी बहन को हमेशा स्टाइलिश दिखने का शौक है तो आप उसे तोहफे में ब्यूटी प्रोडक्ट दे सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी स्किन केयर, हेयर केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनी बहन को दे सकते हैं। इन चीजों को खरीदते वक्त आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं होंगे।
2 of 6
राखी के लिए गिफ्ट
- फोटो : iStock
हेयर स्टाइलिंग किट
आजकल की लड़कियां अलग-अलग तरह की हेयर स्टाइल बनाना पसंद करती हैं, ऐसे में आप अपनी बहन को हेयर स्टाइलिंग किट तोहफे में दे सकते हैं। इस किट में स्ट्रेटनर, कर्लर और हेयर ड्रायर मिलेगा। ये आपको हर बजट में मिल जाएगी। अगर पूरा किट देने का बजट नहीं है तो इनमें से एक चीज भी तोहफे में दे सकते हैं।
3 of 6
राखी के लिए गिफ्ट
- फोटो : iStock
मेकअप बॉक्स
हर लड़की के पास ढेर सारा मेकअप होता है। आप उस मेकअप को रखने के लिए उन्हें अलग सा स्टाइलिश मेकअप बॉक्स तोहफे में दे सकते हैं। इसमें वो अपने महंगे मेकअप को आराम से रख सकती हैं। इससे वो खराब होने से बचा रहेगा।
4 of 6
राखी के लिए गिफ्ट
- फोटो : iStock
लिपस्टिक सेट
लिपस्टिक का शौक तो हर उम्र की महिला को होता है। ऐसे में आप अपनी बहन को लिपस्टिक का सेट तोहफे में दे सकते हैं। लिपस्टिक खरीदते वक्त अपनी बहन की पसंद के शेड का ध्यान रखें। जिस तरह के शेड वो लगाना पसंद करती हैं, उसी तरह से शेड उन्हें तोहफे में दें।
5 of 6
राखी के लिए गिफ्ट
- फोटो : Freepik
मेकअप ब्रश सेट
मेकअप करते वक्त ब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप अपनी बहन को मेकअप ब्रश का पूरा सेट तोहफे में दे सकते हैं। ध्यान रखें इसकी क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, वरना ये आपकी बहन की स्किन खराब कर सकते हैं।