Candle Cutting: दो मुंहे बालों से आजकल ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। इससे बचने के लिए बहुत से लोग तो सैलून जाकर हजारों रुपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट तक लेते हैं, लेकिन ये परेशानी बार-बार लौट कर आती है, जिस वजह से बालों की ग्रोथ रुक जाती है। ट्रेंड की बात करें तो आजकल कैंडल कटिंग से दो मुंहे बालों को हटाने का ट्रेंड काफी चला है।
कैंडल कटिंग एक ग्लैमरस ट्रेंड तो है, लेकिन यह हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं है।अगर आप इसे करवाना चाहती हैं, तो किसी अनुभवी प्रोफेशनल से ही करवाएं और घर पर खुद करने से बचें। यहां हम आपको कैंडल कटिंग की हर जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आपके बालों को किसी तरह का कोई नुकसान न होने पाए।
2 of 6
क्या होती है कैंडिल कटिंग ?
- फोटो : instagram
क्या होती है कैंडिल कटिंग ?
दो मुंहे बालों को हटाने में कैंडल कटिंग का इस्तेमाल किया जाता है। कई जगहों पर इसे वेलाटेरापिया भी कहा जाता है। ये एक ऐसा हेयर ट्रीटमेंट है जिसमें जलती हुई मोमबत्ती की लौ का उपयोग करके दो-मुंहे बालों को हटाया जाता है। इस प्रक्रिया में बालों के छोटे-छोटे सेक्शन को ट्विस्ट किया जाता है, जिससे दो-मुंहे बाल बाहर निकल आते हैं, और फिर उन्हें मोमबत्ती की लौ से जला दिया जाता है।
3 of 6
कितनी सुरक्षित है ये प्रक्रिया
- फोटो : instagram
कितनी सुरक्षित है ये प्रक्रिया
अब बात करते हैं कि आखिर ये कैंजल कटिंग कितनी सुरक्षित है। बता दें कि अगर यह प्रक्रिया ठीक से न की जाए, तो आपके बाल जल सकते हैं और नुकसान हो सकता है। मोमबत्ती से निकलने वाली आग का अधिक तापमान आपको बालों की नमी को छीन सकता है, जिससे वे और भी ज्यादा रूखे और कमजोर हो सकते हैं।
4 of 6
कितनी सुरक्षित है ये प्रक्रिया
- फोटो : instagram
कई बार मोमबत्ती की लपटें तेज हो जाती हैं, जिससे जलने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आप ये करना चाहती हैं तो घर पर करने की जगह किसी अनुभवी की मदद लें, ताकि किसी तरह का खतरा आपपर न मंडराए।
5 of 6
कितनी है असरदार
- फोटो : Adobe stock
कितनी है असरदार
कैंडल कटिंग दो मुंहे बालों को हटाने का काम काफी अच्छे से करती है, लेकिन ये कोई स्थायी समाधान नहीं है। इसे करने के बाद आपको बालों की सही से देखभाल करनी चाहिए, वरना बार-बार बाल दो मुंहे होते रहेंगे।