Beard Growing Remedy: जो लोग हमेशा क्लीन शेव रखते हैं, वो अगर दाढ़ी हर हफ्ते हटवाते रहें तो कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन यदि कोई दाढ़ी रखने वाला व्यक्ति अचानक क्लीन शेव करा ले तो वो चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि क्लीन शेव चेहरा हर किसी को सूट नहीं करता।
यदि आप उन लोगों में से हैं, जिनपर क्लीन शेव जचती है तो अच्छा है, लेकिन यदि आपके चेहरे पर क्लीन शेव नहीं जचती और आपने गलती से दाढ़ी हटवा ली है तो घबराए नहीं। हम कुछ ऐसे नुस्खे आपको बताने जा रहे हैं जो जल्दी दाढ़ी उगने में मदद करते हैं। इन नुस्खों के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना नहीं रहे।
2 of 6
नारियल तेल और आंवला तेल
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और आंवला तेल
यदि आपकी दाढ़ी नहीं आ रही है तो इसमें नारियल और आंवला तेल आपकी मदद करेगा। इस्तेमाल के लिए नारियल तेल और आंवला तेल मिलाकर दाढ़ी के क्षेत्र में हल्की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है, जिस वजह से दाढ़ी तेजी से निकलती है।
3 of 6
फिटकरी और गुलाब जल
- फोटो : freepik
फिटकरी और गुलाब जल
फिटकरी का इस्तेमाल स्किन केयर में भी किया जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से जल्दी दाढ़ी भी उगाई जाती है। यदि आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो फिटकरी को गुलाब जल में मिलाकर हल्की मसाज करें और 10 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन साफ भी होती है और दाढ़ी भी जल्दी निकलती है।
4 of 6
दालचीनी और नींबू का रस
- फोटो : संवाद
दालचीनी और नींबू का रस
ये दोनों चीजें आपको आपके घर की रसोई में आसानी से मिल जाएंगी। इसके इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच दालचीनी पाउडर में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। दोनों चीजों को सही से मिक्स करके दाढ़ी वाले हिस्से पर 20 मिनट लगाकर फिर धो लें।
5 of 6
प्याज का रस
- फोटो : अमर उजाला।
प्याज का रस
प्याज के रस के इस्तेमाल से न सिर्फ सिर के बाल जल्दी उगते हैं। बल्कि इसके इस्तेमाल से दाढ़ी के बालों के ग्रोथ भी काफी अच्छी होने लगती है। तो बिना सोचे प्याज के रस को निकालकर दाढ़ी के हिस्से में लगाएं। इसमें सल्फर होता है, जो जल्दी दाढ़ी उगाएगा।