{"_id":"5c66a3a7bdec22629b007a18","slug":"potato-peel-can-turn-your-white-hair-into-black-within-one-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सब्जी का छिलका चंद दिनों में ही काले कर सकता है आपके सफेद बाल, जानें कैसे","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
इस सब्जी का छिलका चंद दिनों में ही काले कर सकता है आपके सफेद बाल, जानें कैसे
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
potato peel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बढ़ते तनाव और प्रदूषण की वजह से आजकल कम उम्र में ही लोग सफेद बालों की शिकायत करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अपने सफेद बालों को काला करने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले कई तरह के कलर का प्रयोग करते है लेकिन कलर में मौजूद केमिकल की वजह से लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे इस सब्जी का ये छिलका आपकी सारी परेशानी दूर कर सकता है।
2 of 5
potato
अगर आप भी इसी तरह की समस्या को झेल रहे हैं तो अब परेशान होना छोड़ दीजिए। शायद ही किसी को पता हो कि स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इस सब्जी का छिलका असमय सफेद होने वाले आपके बालों को काला करने के साथ उन्हें चमकदार भी बनाता है।
3 of 5
potato
बालों को काला करने के लिए आलू के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है। यह नुस्खा कई सालों से आजमाया हुआ है। आलू के छिलके में मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक कलर के रूप में काम करता है।आलू के छिलके के हेयर मास्क में मौजूद विटामिन ए, बी और सी स्कैल्प पर जमे तेल को हटाकर बालों में डैंड्रफ नहीं होने देते हैं। इतना ही नहीं आलू में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स होने की वजह से बालों का गिरना भी कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
potato
बनाने का तरीका
सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। इसके बाद इन छिलको को एक कप ठंडे पानी में डालकर अच्छे से उबालें। जब यह पूरी तरह उबल जाए, तो इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी को एक जार में भरकर रख दें। इस आलू के पानी से आने वाली तीखी गंध से छुटकारा पाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल की भी डाल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आलू
लगाने का तरीका
इस मिश्रण को यदि साफ और गीले बालों में लगाया जाये तो आलू के छिलके का ये पानी ज्यादा बेहतर रिजल्ट देता है। आलू के छिलके के इस पानी को आप अपने स्कैल्प पर धीरे-धीरे 5 मिनट मसाज देने के साथ लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इस आलू के पानी को 30 मिनट तक अपने बालों में ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।