फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनानास के छिलकों से बनाएं बॉडी स्क्रब, ग्लोइंग स्किन के साथ मिलेंगे और भी फायदे

Tue, 13 Oct 2020 10:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 13 Oct 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
pineapple fruit benefits skin body scrub helpful remove dark patches on skin
अनानास - फोटो : PIXABAY

अनानास यानी पाइनएप्पल ऐसा फल है जिसका खट्टा-मीठा स्वाद बिल्कुल रिफ्रेशिंग रहता है। इसके साथ ही अनानास सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी सिस्टम सही रखने के साथ ही पाइनएप्पल हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। अक्सर लोग पाइनएप्पल खाने के बाद इसके कड़े छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन आप चाहे तो इन छिलकों से त्वचा को भी साफ कर सकते हैं। अनानास के छिलकों में भी काफी सारा पोषण होता है। विटामिन सी, मैग्नीशियम से भरपूर ये त्वचा को फायदा पहुंचा सकते हैं। तो इस बार बॉडी और फेस के लिए अनानास के छिलकों से स्क्रब बना सकते हैं। 

pineapple fruit benefits skin body scrub helpful remove dark patches on skin
rose water

अनानास के छिलकों का स्क्रब बनाने के लिए जरूरत होगी थोड़े से अनानास के छिलकों की और साथ में आधा कप चीनी और गुलाबजल की। जिसको मिलाकर स्क्रब आसानी से बनाया जा सकता है। 

pineapple fruit benefits skin body scrub helpful remove dark patches on skin
scrub
ऐसे बनाएं स्क्रब

अनानास के छिलकों को लेकर ग्राइडर में पीस लें। फिर एक कटोरी में इनको निकालकर उसमें चीनी और गुलाब जल मिलाएं। तीनों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। अब बॉडी को पानी से धोने के बाद हल्के हाथों से बने हुए स्क्रब से मसाज करें। थोड़ी देर बाद पानी से बॉडी को धो लें। पाइनएप्पल के छिलकों से बना ये स्क्रब बॉडी को अंदर तक एक्सफोलिएट करता है। साथ ही नेचुरल गुणों से भरपूर ये स्क्रब फायदेमंद भी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pineapple fruit benefits skin body scrub helpful remove dark patches on skin
त्वचा को होंगे कई फायदे
होते हैं कई फायदे

बॉडी पर कई तरह के प्रोडक्ट के इस्तेमाल से और कई तरह के कपड़े पहनने से उनके निशान बॉडी पर बन जाते हैं। साथ ही डार्क स्पॉट्स भी हो जाते हैं। शरीर पर पड़ने वाले इन दाग-धब्बों को मिटाने में पाइनएप्पल का स्क्रब काफी मदद करता है। इसकी मदद से डार्क स्पॉट कम होने लगते हैं और डेड स्किन भी निकल जाती है। बेहतर परिणाम के लिए इस स्क्रब को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करना बेस्ट है। 

विज्ञापन
pineapple fruit benefits skin body scrub helpful remove dark patches on skin

वैसे भी अनानास के कई सारे फायदे हैं जो त्वचा पर इस्तेमाल करने से होते हैं। पाइनएप्पल का रस स्किन को लाइट करने का काम करता है। वहीं नाखून को मजबूत बनाने के साथ ही क्यूटिकल्स को हटाने में भी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed