फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona से ठीक होने के बाद मलाइका अरोड़ा के झड़ने लगे बाल, इस देसी नुस्खे से मिला आराम

Mon, 12 Oct 2020 03:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 12 Oct 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
malaika arora share video use onion juice to treat hair fall after covid 19 recovery
malaika arora - फोटो : instagram vedio

मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों कोविड 19 संक्रमित हो गई थीं। जिससे राहत मिलने के बाद वो काफी कमजोर हो गई हैं। मलाइका अपने कोविड से ठीक होने की अपडेट भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दे रही थीं। वहीं मलाइका ने बताया कि कोविड की वजह से उन्हें बहुत कमजोरी महसूस हो रही थी। जिसकी वजह से उनके बाल भी झड़ना शुरू हो गए थे। अब मलाइका ने वीडियो शेयर कर बताया है कि वो बालों को झडने से रोकने के लिए घरेलु नुस्खे को आजमा रही हैं। 

malaika arora share video use onion juice to treat hair fall after covid 19 recovery
malaika arora - फोटो : instagram/video

मलाइका अरोड़ा कोरोना से संक्रमित होने के बाद से ही फैंस को वीडियो के जरिए अपने बारे में जानकारी दे रही थीं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो कई दिनों के बाद कमर के बाहर निकलकर कैसा महसूस कर रही हैं। कोरोना की वजह से मलाइका काफी कमजोर भी हो गई हैं। बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली मलाइका वैसे भी नेचुरल रेमिडीज पर भरोसा करती हैं। ऐसे में कमजोरी की वजह से झड़ते बालों को रोकने के लिए वो घरेलु नुस्खें को आजमा रही हैं। आइए जानें मलाइका ने झड़ते बालों को रोकने के लिए कौन सा नुस्खा आजमाया है। 

malaika arora share video use onion juice to treat hair fall after covid 19 recovery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मलाइका ने वी़डियो में बताया कि बालों को झड़ने से रोकने के लिए वो एक प्याज को लेकर अच्छी तरह से कद्दूकस कर लेती हैं। इसके बाद प्याज का रस छानकर अलग कर लें। फिर कॉटन बॉल की मदद से बालों के स्कैल्प पर लगाएं। बालों पर प्याज के रस को लगाने के बाद इसे 40 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। मलाइका ने बताया कि इस नुस्खे को सप्ताह में एक दिन आजमाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora share video use onion juice to treat hair fall after covid 19 recovery
प्याज
प्याज का रस है फायदेमंद

प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की जड़ों में पोषण पहुंचाता है। जिससे कि बाल पतले होकर टूटने से बच जाते हैं। वहीं प्याज के रस से बाल सफेद होने से भी बचते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

विज्ञापन
malaika arora share video use onion juice to treat hair fall after covid 19 recovery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैसे आप चाहे तो प्याज के रस को बालों में लगाने के लिए इस विधि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस को जैतून के तेल में मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। फिर इस मिश्रण को बालों में लगाकर दो घंटे के लिए छोड़ दें। फिर किसी भी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। ये नुस्खा बालों की रूसी भगाने के साथ ही मजबूत करने का भी काम करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed