फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना मेकअप भी दिखना है खूबसूरत तो ये 5 टिप्स आएंगे काम

Sat, 10 Oct 2020 05:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 10 Oct 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
perfect looking face with five easy tips and hacks without makeup
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो आजकल मेकअप के जरिए आसानी से खूबसूरत दिखा जा सकता है। लेकिन इस लॉकडाउन ने नेचुरल ग्लो और बिना काजल खूबसूरत लगते चेहरे की अहमियत हर किसी को बता दी है। भले ही मेकअप से चेहरे की कमियों और आंखों के आसपास के काले घेरों को छिपाया जा सकता हो। पर जब आप नेचुरल ग्लो करते चेहरे को शीशे में देखती हैं। तब आप खुद से ही प्यार करने लगती हैं। अगर आप कुछ दिनों के लिए अपने मेकअप से ब्रेक लेना चाहती हैं। तो ये टिप्स आपके जरूर काम आ सकते हैं। इनकी मदद से बिना काजल और लिपस्टिक के भी आपका चेहरा नेचुरली खूबसूरत लगेगा।

perfect looking face with five easy tips and hacks without makeup
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परफेक्ट हेयरस्टाइल

अगर आप चाहती हैं कि बिना मेकअप नेचुरल रूप से खूबसूरत दिखें। तो इसके लिए बहुत सारी ट्रिक्स हैं। बालों को करीने से सजाकर आप खूबसूरत नजर आ सकती हैं। मेसी बन या फिर पोनीटेल आपके लुक को अलग दिखा सकती है। वहीं आप चाहे तो केवल अपने नेचुरल बालों को कंघी कर ऐसे ही खुला छोड़ दें। लेकिन अगर बाल ड्राई या रूखे से रहते हैं। तो एक खूबसूरत हैट लुक को सबसे अलग और खास बना सकती है। 

perfect looking face with five easy tips and hacks without makeup
alia bhatt - फोटो : Social Media
एक्सेसरीज

अगर चेहरे पर मेकअप नहीं कर रहीं तो हैट या कैप वाला आइडिया सबसे ज्यादा बेस्ट है। इसके साथ ही एक खूबसूरत सा नेकपीस या फिर ईयररिंग्स लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
perfect looking face with five easy tips and hacks without makeup
bhumi pednekar - फोटो : instagram
आईब्रो और पलकें

परफेक्ट आइब्रो चेहरे को एक सही आकार देती है। अपनी आइब्रो को परफेक्ट शेप में रखकर उन्हें कॉम्ब करें। साथ ही पलकों को कर्ल करने से आपकी आंखें थोड़ी ज्यादा डिफाइन नजर आएंगी। और आंखों की नेचुरल खूबसूरती नजर आने लगेगी।

विज्ञापन
perfect looking face with five easy tips and hacks without makeup
nora fatehi - फोटो : instagram
चेहरे पर करें मसाज
जिस तरह से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की मदद से बॉ़डी को सही शेप मिलता है। वैसे ही चेहरे की मसाज करने से स्किन में ग्लो आता है। और चेहरे की स्किन भी टाइट रहती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed