लंबे और घने बाल हर लड़की को पसंद आते हैं। लेकिन जरूरी तो नहीं सभी के बाल एक जैसे हों। ऐसे में अक्सर लड़कियां उन्हें अलग-अलग हेयर कट करवाकर रखना पसंद करती हैं। लेकिन जब बाल हल्के और पतले हो तो समस्या हो जाती है सही हेयर कट की। जो चेहरे के साथ ही आपकी पर्सनैलिटी पर भी जंचे। क्योंकि चेहरे को सुंदर और आकर्षक दिखाने के लिए बालों का परफेक्ट शेप में होना जरूरी है। तो चलिए जानें कि पतले बालों के लिए किस तरह का हेयर कट परफेक्ट होना चाहिए।
हेयर स्टाइलिस्ट से जरूर पूछें
बालों को कटवाने सैलून जा रही हैं तो हेयर स्टाइलिस्ट से अपने फेस पर सूट करने वाले हेयर कट के बारे पूछें। साथ ही उस हेयरस्टाइल का सैंपल दिखाने को भी कहें। जिससे कि आपको समझने में आसान हो कि वो हेयर कट आपके लिए सही होगा भी या नहीं।
सही हेयर कलर भी है जरूरी
अगर आप हेयर कट के साथ हेयर कलर भी कराना चाहती हैं तो स्किन टोन के अनुसार ही चुनें। आमतौर पर भारतीय महिलाओं की स्किन टोन पर ब्राइट कलर जंचते हैं। जैस चमकदार रेड, बरगंडी और कॉपर कलर आप पर सूट करेंगे। सही हेयर कलर का चुनाव खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी होगा।
सही समय पर हेयर कट
अगर आप चाहती हैं कि आपके परफेक्ट हेयर स्टाइल में बदलाव ना हो तो उन्हें हर दो से तीन महीने में ट्रिम करवाते रहें। क्योंकि हेयर कट करवाने के कुछ दिन तो ये खूबसूरत लगते हैं लेकिन कुछ दिन बाद इनकी कटिंग खो जाती है। तो अगर आप चाहती हैं कि बालों की कटिंग सही तरीके से नजर आए तो दो से तीन महीने के अंदर उन्हें सेट करवाते रहें। इनसे बालों की खूबसूरती बरकरार रहेगी। साथ ही बाल दोमुंहे और बेजान भी नहीं नजर आएंगे।
पतले बालों के लिए हेयर कट
अगर आपके बाल बेहद पतले और हल्के और आप बालों में वॉल्यूम के लिए कटिंग करवा रही हैं तो लेयर कट सही रहेगा। लेयरिंग से बालों में वॉल्यूम आसानी से पता चलेगा। जबकि लेजर कटिंग पतले बालों के लिए बिल्कुल भी ठीक नही होगी।