फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2025: नए साल की पार्टी के लिए चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो इन फेस पैक का करें इस्तेमाल

Mon, 30 Dec 2024 11:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 30 Dec 2024 11:05 AM IST
सार

नए साल की पार्टी में खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आप घरेलू फेस पैक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये फेस पैक प्राकृतिक सामग्री से बने होते हैं और त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ इसे चमकदार बनाते हैं।

विज्ञापन
New Year 2025 Skin Care for Party Face Packs for Glowing Skin
फेस पैक - फोटो : Freepik

New Year 2025: नया साल आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में हर कोई नए साल को लेकर काफी उत्साहित है। इस दिन लोग अपने परिवारवालों, दोस्तों और करीबियों के साथ समय व्यतीत करते हैं। बहुत से लोग तो इस खास दिन पार्टी करने जाते हैं।



यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें नए साल पर पार्टी करना पसंद है तो अभी से अपना आउटफिट तैयार कर लें। आउटफिट तैयार करने के साथ-साथ अपनी त्वचा को चमकाने के लिए भी घरेलू फैस पैक इस्तेमाल करना शुरू कर दें, ताकि नए साल की पार्टी में आपका चेहरा खिला-खिला दिखे।

यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। ऐसे में बचे हुए दिन में कम से कम एक बार हमारे बताए फेस पैक का इस्तेमाल करें। बस इन्हें इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें।

New Year 2025 Skin Care for Party Face Packs for Glowing Skin
शहद और नींबू का फेस पैक - फोटो : Adobe stock

शहद और नींबू का फेस पैक

 शहद और नींबू का फेस पैक आपके चेहरे को खिला-खिला रखने में मदद करेगा। इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी।

New Year 2025 Skin Care for Party Face Packs for Glowing Skin
शहद और नींबू का फेस पैक - फोटो : Freepik

ऐसे करें इस्तेमाल

इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले शहद और नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। अब चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। ये फेस पैक त्वचा को नमी प्रदान करता है और दाग-धब्बों को कम करता है।  

How To Select Perfect Parlor: कैसे लगाएं अच्छे पार्लर का पता ? चयन के समय रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2025 Skin Care for Party Face Packs for Glowing Skin
हल्दी और दही का फेस पैक - फोटो : Freepik.com

हल्दी और दही का फेस पैक

हल्दी और शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो चेहरे को चमकदार बनाता है। इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 छोटा चम्मच हल्दी और 2 बड़े चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन
New Year 2025 Skin Care for Party Face Packs for Glowing Skin
हल्दी और दही का फेस पैक - फोटो : istock

विधि

इस पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले हल्दी और दही को अच्छी तरह मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें। ये पैक आपकी त्वचा को चमकदार और सॉफ्ट बनाता है।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed