फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

How To Use Coconut Oil: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए इस तरह से करें नारियल के तेल का इस्तेमाल

Sun, 29 Dec 2024 09:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 29 Dec 2024 09:37 AM IST
सार

 नारियल का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने, पोषण देने और उसे चमकदार बनाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं।

विज्ञापन
Skin Care Tips Know How to Use Coconut Oil on Face for Glowing Skin
नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock

How To Use Coconut Oil: सर्दी के मौसम में हर कोई त्वचा के रूखेपन से परेशान हो जाता है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए लोग महंगे-महंगे बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये कुछ अच्छा असर नहीं देते हैं। ऐसे में आप चाहें तो त्वचा को सर्दियों में चमकाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।



दरअसल, नारियल के तेल में विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स और फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है, जो त्वचा, बाल, और स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। वैसे तो ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल डायरेक्ट त्वचा पर कर लेते हैं, लेकिन हम आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आपकी त्वचा चमक उठे। चेहरे पर नारियल के तेल का इस्तेमाल कई प्रकार से कर सकते हैं। आइए बिना देर किए आपको इन तरीकों के बारे में बताते हैं। 

Skin Care Tips Know How to Use Coconut Oil on Face for Glowing Skin
मॉइस्चराइजर की तरह करें उपयोग - फोटो : Adobe stock

मॉइस्चराइजर की तरह करें उपयोग

नारियल के तेल इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है, उसे मॉइस्चराइजर की तरह इस्तेमाल करना। इसके लिए आपको सबसे पहले रात चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। चेहरा साफ करने के बाद थोड़ी मात्रा में नारियल का तेल लें और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। रातभर तेल को त्वचा पर रहने दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की नमी बरकरार रहेगी। 

Skin Care Tips Know How to Use Coconut Oil on Face for Glowing Skin
स्क्रब की तरह - फोटो : Adobe stock

स्क्रब की तरह

आप नारियल के तेल का इस्तेमाल स्क्रब की तरह कर सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच नारियल के तेल में 1 चम्मच चीनी या कॉफी पाउडर मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें। इससे मृत त्वचा कोशिकाएं हटती हैं और त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।  

Winter Wear: सर्दियों में हो रही है बारिश तो इस तरह के आउटफिट आएंगे काम, ठंड के साथ बरसात से होगा बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips Know How to Use Coconut Oil on Face for Glowing Skin
फेस मास्क की तरह - फोटो : Adobe stock

फेस मास्क की तरह

आप नारियल के तेल का इस्तेमाल फेस मास्क की तरह कर सकती हैं। नारियल के तेल में थोड़ी हल्दी और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। यह मास्क त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाता है।  

विज्ञापन
Skin Care Tips Know How to Use Coconut Oil on Face for Glowing Skin
मेकअप रिमूवर की तरह करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock

मेकअप रिमूवर की तरह करें इस्तेमाल

नारियल का तेल मेकअप को आसानी से हटाने में मदद करता है। ऐसे में आप रुई पर थोड़ा तेल लें और इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। मेकअप हटाने के बाद चेहरे को धोकर मॉइस्चराइजर लगाएं। यदि आप इसकी मदद से मेकअप हटाएंगी तो आपका चेहरा ड्राई नहीं होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed