चेहरे पर मुंहासे और एक्ने हो जाना आजकल की आम समस्या बन चुकी हैं। किशोर उम्र से ही लड़के हो या लड़कियां मुंहासे से परेशान होने लगते हैं। जिसका कारण जहां हार्मोंस में परिवर्तन तो होता ही है साथ ही कुछ लापरवाही भी होती है। तो चलिए जानें अगर चेहरे पर मुंहासे निकल आएं तो कौन सी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए।
एक्ने और मुंहासे चेहरे पर निकल आएं हैं तो ना करें ये गलतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेहरे पर मुंहासे होने के कई सारे कारण होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में हार्मोंस के परिवर्तन से जहां चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। तो वहीं कई बार तनाव, कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम या फिर बीमारी की वजह से मुंहासे हो जाते हैं। साथ ही मेकअप का अधिक इस्तेमाल, रोमछिद्र में इंफेक्शन के साथ ही अगर मुंहासे को फोड़ दिया जाए तो उसके पानी से भी दूसरी जगह मुंहासे निकल आते हैं।
चेहरे पर मुंहासे या एक्ने हो जाते हैं तो बहुत सारे लोगों की आदत होती है कि इसे छूते रहते हैं। सबसे पहले तो जरूरी है कि इस आदत को छोड़ दें। क्योंकि मुंहासे को छूने से इसके बैक्टीरिया फैलकर दूसरी जगह पर नया एक्ने या मुंहासा पैदा कर देते हैं।
खानपान की आदत में बदलाव बहुत जरूरी है। जंकफूड, बहुत ज्यादा तला-भुना खाना खाने से भी चेहरे पर एक्ने और मुंहासे निकलते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हेल्दी डाइट खाएं।
एक्ने वाली त्वचा को धूप से जरूर बचाना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सनस्क्रीन लोशन लगाया जाए।