फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narak Chaturdashi 2024: पारंपरिक तरीके से उबटन बनाने की आसान विधि आपको जरूर पता होनी चाहिए

Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
सार

अगर आप घर पर उबटन बनाएंगी तो इसमें किसी प्रकार के केमिकल मिले नहीं होंगे, जिस वजह से किसी तरह के साइड इफेक्ट का डर नहीं होगा। 

विज्ञापन
narak chaturdashi 2024 right way to make homemade ubtan in hindi ghar par ubtan kaise banayein
पारंपरिक तरीके से उबटन बनाने का तरीका - फोटो : अमर उजाला
Narak Chaturdashi 2024: 5 दिन तक चलने वाले इस दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से हो गई है। इस दिन भगवान धन्वंतरि जी की पूजा की जाती है। इसके बाद दूसरे दिन नरक चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाता है।

नरक चतुर्दशी को कई लोग छोटी दिवाली भी कहते हैं। नरक चतुर्दशी के दिन लोग अपने घरों को न सिर्फ अच्छे से साफ करते हैं बल्कि इस दिन उबटन लगाने की भी परंपरा है।

वैसे तो आजकल बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से रेडीमेड उबटन मिल जाते हैं लेकिन हम आपको घर पर पारंपरिक उपकरण बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। घर पर बने इस उबटन से आपकी त्वचा को कई परेशानियों से छुटकारा भी मिलेगा। अगर आप भी घर पर बनें उबटन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बस एक बार पैच टेस्ट करें और अपनी त्वचा को दमकाएं। 
narak chaturdashi 2024 right way to make homemade ubtan in hindi ghar par ubtan kaise banayein
पारंपरिक उबटन बनाने का सामान - फोटो : Freepik

पारंपरिक उबटन बनाने का सामान

1. बेसन - 2 चम्मच
2. हल्दी - 1/2 चम्मच
3. कच्चा दूध- 2-3 चम्मच (आवश्यकतानुसार)
4. चंदन पाउडर - 1 चम्मच
5. नींबू का रस - 1 चम्मच
6. गुलाब जल - 1-2 चम्मच 

narak chaturdashi 2024 right way to make homemade ubtan in hindi ghar par ubtan kaise banayein
विधि - फोटो : Adobe stock

विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद इस में हल्दी और चंदन पाउडर मिलाएं। सूखे सामान को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें नींबू का रस  डालें। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो नींबू की मात्रा कम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
narak chaturdashi 2024 right way to make homemade ubtan in hindi ghar par ubtan kaise banayein
गुलाब जल - फोटो : Adobe stock
नींबू मिक्स करने के बाद अब धीरे-धीरे कच्चा दूध डालकर इसे एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। आप इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं ताकि मिश्रण में खुशबू आए। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और शरीर पर समान रूप से लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे उतारें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

 
विज्ञापन
narak chaturdashi 2024 right way to make homemade ubtan in hindi ghar par ubtan kaise banayein
फायदेमंद है ये उबटन - फोटो : Adobe stock

फायदे

बेसन: त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है।
हल्दी: एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है, जिससे त्वचा को प्राकृतिक चमक मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed