फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narak Chaturdashi 2024: रूप चौदस के दिन आपकी त्वचा को निखारेंगे ये 5 उबटन, बनाने का तरीका जान लें

Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
सार

 जानिए इस ऐसे उबटनों के बारे में, जो दिवाली आपकी त्वचा की सारी थकान भी दूर करेंगे और चेहरे को बनाएंगे निखरा-संवरा। 
 

विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2024 instant ubtan for natural glow in hindi
रूप चौदस के दिन आपकी त्वचा को निखारेंगे ये 5 उबटन - फोटो : Adobe stock
Narak Chaturdashi 2024: कार्तिक मास में 5 दिन चलने वाले दीपोत्सव के त्योहार के लिए हर कोई काफी उत्साहित रहता है। यह त्योहार धनतेरस के दिन से शुरू होता है और भाई दूज के दिन इसका समापन होता है। 5 दिन चलने वाले इस त्योहार के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी या रूप चौदस भी मनाया जाता है।


नरक चतुर्दशी दिवाली के त्योहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दिन सुबह सूरज उगाने के साथ ही लोग उठकर उबटन लगते हैं और स्नान करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि दिवाली से पहले हम जो सफाई करते हैं उसकी वजह से हमारी त्वचा काफी गंदी हो जाती है। ऐसे में दिवाली के ठीक 1 दिन पहले अपनी त्वचा को सवांरने के लिए उबटन का इस्तेमाल किया जाता है।

अगर आप भी पारंपरिक तरह से उबटन लगाना चाहते हैं तो यहां हम आपको पांच तरह के उबटन बनाना सिखाएंगे। यह सभी उबटन घरेलू है, ऐसे में इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट का कोई खतरा नहीं होगा।
Narak Chaturdashi 2024 instant ubtan for natural glow in hindi
रूप चौदस के दिन आपकी त्वचा को निखारेंगे ये 5 उबटन - फोटो : Freepik.com

हल्दी और बेसन का उबटन

ये उबटन बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दूध या दही, और कुछ बूंदे गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए पानी से धो लें। यह उबटन दाग-धब्बों को कम करता है, रंगत को निखारता है।

Narak Chaturdashi 2024 instant ubtan for natural glow in hindi
रूप चौदस के दिन आपकी त्वचा को निखारेंगे ये 5 उबटन - फोटो : Adobe stock

चंदन और गुलाब जल का उबटन

दूसरा उबटन बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर, कुछ बूंदे गुलाब जल का इस्तेमाल करें। इसे तैयार करने के लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और गुलाब जल से त्वचा को ताजगी और चमक मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2024 instant ubtan for natural glow in hindi
रूप चौदस के दिन आपकी त्वचा को निखारेंगे ये 5 उबटन - फोटो : Freepik.com
बादाम और दूध का उबटन

इसे तैयार करने के लिए आपको 5-6 भिगोए हुए बादाम, 1 चम्मच दूध की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए बादाम को पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज कर धो लें।  यह उबटन त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।

 

विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2024 instant ubtan for natural glow in hindi
रूप चौदस के दिन आपकी त्वचा को निखारेंगे ये 5 उबटन - फोटो : Freepik

मुल्तानी मिट्टी और खीरे का रस का उबटन

चौथा उबटन बनाने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच खीरे का रस का इस्तेमाल करें। इसके लिए दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed