Narak Chaturdashi 2024: रूप चौदस के दिन आपकी त्वचा को निखारेंगे ये 5 उबटन, बनाने का तरीका जान लें
जानिए इस ऐसे उबटनों के बारे में, जो दिवाली आपकी त्वचा की सारी थकान भी दूर करेंगे और चेहरे को बनाएंगे निखरा-संवरा।
हल्दी और बेसन का उबटन
ये उबटन बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, 1 चम्मच दूध या दही, और कुछ बूंदे गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए पानी से धो लें। यह उबटन दाग-धब्बों को कम करता है, रंगत को निखारता है।
चंदन और गुलाब जल का उबटन
दूसरा उबटन बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर, कुछ बूंदे गुलाब जल का इस्तेमाल करें। इसे तैयार करने के लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और गुलाब जल से त्वचा को ताजगी और चमक मिलती है।
इसे तैयार करने के लिए आपको 5-6 भिगोए हुए बादाम, 1 चम्मच दूध की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले भीगे हुए बादाम को पीसकर पेस्ट बना लें और उसमें दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज कर धो लें। यह उबटन त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
मुल्तानी मिट्टी और खीरे का रस का उबटन
चौथा उबटन बनाने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 1 चम्मच खीरे का रस का इस्तेमाल करें। इसके लिए दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद धो लें।