फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Glowing Skin For Diwali: दिवाली के एक दिन पहले करें इन चीजों का इस्तेमाल, खिल उठेगा चेहरा

Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
सार

यदि आप चाहते हैं कि दिवाली पूजा के समय आपका चेहरा चांद सा चमके तो आज और कल चेहरे पर कुछ चीजों का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको इन चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
diwali 2024 how to get Glowing Skin For Diwali at home
दिवाली 2024 - फोटो : अमर उजाला
Glowing Skin For Diwali: दिवाली के त्योहार से पहले लोग अपने घरों, दफ्तर और कार्यस्थलों की अच्छी तरह से सफाई करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को साफ सुथरी जगह ही पसंद हैं। ऐसे में उनके आगमन से पहले ही लोग अपने घरों को बहुत अच्छे से साफ कर लेते हैं। साफ-सफाई का सीधा असर लोगों की त्वचा पर पड़ता है। इसकी वजह से उनकी त्वचा काफी डल दिखाई देने लगती है।


ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि दिवाली पर आपकी त्वचा खिली-खिली दिखे तो कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर करें जो इंस्टेंट ग्लो देती हैं। अब दिवाली में समय नहीं बचा है, ऐसे में आपको आज दोनों चेहरे पर ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिनकी वजह से आपका चेहरा खिल उठे। यहां हम आपको चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप इंस्टेंट ग्लो के लिए कर सकते हैं।
diwali 2024 how to get Glowing Skin For Diwali at home
दिवाली 2024 - फोटो : Freepik

करें उबटन का इस्तेमाल

वैसे भी नरक चतुर्दशी के दिन उबटन लगाने की परंपरा है। ऐसे में आप बेसन, हल्दी, चंदन, और गुलाबजल से उबटन तैयार करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इससे स्किन की डेड सेल्स हटती हैं और त्वचा में निखार आता है।

diwali 2024 how to get Glowing Skin For Diwali at home
दिवाली 2024 - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा को ठंडक और नमी देता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा अंदर से साफ होती है। ऐसे में इसे आज और कल रात को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और सुबह धो लें। इससे त्वचा में चमक आती है और पिंपल्स भी कम होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2024 how to get Glowing Skin For Diwali at home
दिवाली 2024 - फोटो : Adobe stock

शहद और दही का पैक
  
शहद और दही का पैक त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और इसे प्राकृतिक ग्लो देता है। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा चमक उठेगा। 

विज्ञापन
diwali 2024 how to get Glowing Skin For Diwali at home
दिवाली 2024 - फोटो : Freepik
खीरे का रस और नींबू

यदि घर में खीरे रखे हैं तो इसका इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को निखारें। इसके लिए दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के बाद धो लें। इससे त्वचा का टोन भी इवन होता है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed