धूल, मिट्टी प्रदूषण की वजह से चेहरे पर टैनिंग और ब्लैकहेड्स हो जाना आम बात है। हांलाकि अभी ठंड के मौसम में ये परेशानी थोड़ी कम है लेकिन फिर भी चेहरे पर अगर ग्लो की कमी है तो एक बार इस फल के जूस का इस्तेमाल करें। मौसमी के जूस से चेहरे पर निखार लाया जा सकता है।
{"_id":"5e3809e28ebc3ebfe82b1f8f","slug":"mosambi-juice-for-glowing-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फल के जूस से दूर हो जाएगी त्वचा की सारी परेशानी, बस इस तरह से करें इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
इस फल के जूस से दूर हो जाएगी त्वचा की सारी परेशानी, बस इस तरह से करें इस्तेमाल
Tue, 04 Feb 2020 06:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 04 Feb 2020 06:24 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
पिंपल से पाएं छुटकारा
मौसमी का जूस हमारे खून को साफ करता है, जिससे हम त्वचा संबंधित कई समस्याओं से निजात पाते हैं। इसके अलावा हमारी त्वचा पर पिंपल और एक्ने का भी नामोनिशान नहीं रहता।
ब्लैकहेड्स और डार्क सर्कल होंगे दूर
ब्लैकहेड्स और डार्क सर्कल की समस्या होना बहुत आम बात है। इसमें भी मौसमी आपको बहुत फायदा पहुंचाती है। मौसमी का जूस पीने से ब्लैकहेड्स और डार्क सर्कल तो दूर होते ही हैं। इसके साथ ही स्किन पर भी ग्लो आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixa
स्किन की कई परेशानियों में फायदेमंद
बहुत सारे लोग गर्दन, कोहनी, घुटनों, होठों, आंखों के आसपास कालेपन की वजह से परेशान रहते हैं। मौसमी का जूस इसमें भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबायोटिक और कीटाणु होते हैं, जो हमारी त्वचा को सभी परेशानियों से बचाने का काम करता है।
विज्ञापन
- फोटो : pixa
चेहरे पर लगाने से भी फायदा
मौसमी का जूस पीने के अलावा आप इसे त्वचा पर लगा भी सकती हैं। इसके लिए मौसमी को दो भागों में काटे और फिर इसका रस निकालकर चेहरे पर लगाएं। मौसमी में पाए जाना वाला साइट्रिक एसिड ब्लीच और क्लिंजिंग का काम करता है।