Monsoon Skin Care Tips: बारिश के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी, जानें इसका सही तरीका
अगर आप नहीं चाहते कि बारिश के मौसम में आपकी त्वचा खराब दिखे, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
क्लींजर है जरूरी
मानसून के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में इस मौसम में किसी अच्छे क्लींजर का इस्तेमाल जरूर करें। अच्छी क्वालिटी का क्लींजर आपकी त्वचा की गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा फ्रेश-फ्रेश लगती है।
टोनर है जरूरी
क्लींजर का इस्तेमाल करने के बाद अपनी त्वचा के हिसाब से अच्छी क्वालिटी का टोनर इस्तेमाल जरूर करें। ये आपकी त्वचा के पीएच लेवल को सही करने में मदद करता है।
सीरम करेगा कई परेशानी दूर
बारिश के इस मौसम में सीरम आपकी त्वचा की कई परेशानी को दूर करता है। ये आपकी स्किन पर एक तरह की लेयर बनाकर उसे प्रोटेक्ट करने का काम करता है।
सनस्क्रीन कभी न भूलें
लोगों को लगता है कि बारिश के मौसम में उन्हें सनस्क्रीन की जरूरत नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल कभी भी न छोड़ें। बारिश के मौसम में भी अपनी त्वचा के हिसाब से सनस्क्रीन खरीद कर उसका इस्तेमाल जरूर करें। इस मौसम में जेल बेस्ड सनस्क्रीन ज्यादा सही रहती है।