Monsoon Makeup Tips: मानसून का मौसम है, ऐसे में हर किसी का जीवन बारिश की वजह से प्रभावित हो रहा है। इस बारिश और उमस के मौसम में दिक्कत उन लोगों के सामने आती है, जो प्रतिदिन मेकअप करके बाहर निकलते हैं। क्योंकि अगर मेकअप सही से न किया जाए तो ये बारिश में बहकर आपके लुक को बिगाड़ सकता है।
{"_id":"6891a77f455cadb71d02e86c","slug":"monsoon-makeup-tips-in-hindi-how-to-do-makeup-in-monsoon-season-2025-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Makeup Tips: इस तरह से करेंगी मेकअप तो बारिश में भी चेहरा नहीं होगा खराब, ये ट्रिक्स आएंगी काम","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Monsoon Makeup Tips: इस तरह से करेंगी मेकअप तो बारिश में भी चेहरा नहीं होगा खराब, ये ट्रिक्स आएंगी काम
Tue, 05 Aug 2025 12:38 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:38 PM IST
सार
Monsoon Makeup Tips: यदि आपका मेकअप भी बारिश के मौसम में उमस और पानी से खराब हो जाता है, तो ये लेख आपके लिए है।
विज्ञापन
इस तरह से करेंगी मेकअप तो बारिश में भी चेहरा नहीं होगा खराब
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले स्किन को तैयार करें
- फोटो : Adobe stock
सबसे पहले स्किन को तैयार करें
यदि आप चाहते हैं कि आपका मेकअप बारिश में खराब न हो, तो सबसे पहले अपनी स्किन को तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले बर्फ को कपड़े में लपेटकर चेहरे की सिकाई करें। इसके बाद चेहरे को फेसवॉश से साफ करें। इसके लिए किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें। चेहरा धोने के बाद किसी अच्छी क्वालिटी के मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

अब लगाएं प्राइमर
- फोटो : Freepik.com
अब लगाएं प्राइमर
यदि आप मेकअप से पहले स्किन पर प्राइमर का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके चेहरे पर मेकअप अच्छी तरह टिकेगा और सेट होगा। यदि आपके पास प्राइमर नहीं है तो आप एलोवेरा जेल भी प्राइमर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे भी आपका चेहरा सही से सेट होता है।

कैसा फाउंडेशन इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
कैसा फाउंडेशन इस्तेमाल करें
चेहरा सेट करने के बाद बारी आती है फाउंडेशन इस्तेमाल करने की तो ध्यान रखें कि बारिश के मौसम में लिक्विड या क्रीम फाउंडेशन से बचें। इस मौसम में आपको पाउडर बेस्ट फाउंडेशन इस्तेमाल करना है। अगर ये नहीं है तो सिर्फ बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें। बीबी क्रीम ज्यादा हैवी नहीं होती है, इसलिए ये देर तक टिकती है। ध्यान रखें ये कि ये वाटरप्रूफ होना चाहिए।

वॉटरप्रूफ काजल और मस्कारा लगाएं
- फोटो : Adobe stock
वॉटरप्रूफ काजल और मस्कारा लगाएं
आजकल बाजार में स्मज-प्रूफ काजल और वॉटरप्रूफ मस्कारा आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में हमेशा स्मज-प्रूफ काजल और वॉटरप्रूफ मस्कारा ही इस्तेमाल करें। ये बारिश के मौसम में भीगेगा नहीं।
आजकल बाजार में स्मज-प्रूफ काजल और वॉटरप्रूफ मस्कारा आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में हमेशा स्मज-प्रूफ काजल और वॉटरप्रूफ मस्कारा ही इस्तेमाल करें। ये बारिश के मौसम में भीगेगा नहीं।