लहराते, सॉफ्ट, सिल्की बाल हर लड़की को पसंद होते हैं। लेकिन केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट और धूल-मिट्टी, प्रदूषण की वजह से बाल खराब हो जाते हैं। वहीं बहुत सारी लोगों के बाल असमय सफेद होने लगते हैं। जिसे छुपाने के लिए लोग कलर लगाते हैं और बालों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर आप बालों के रूखे, कमजोर और सफेद होने से परेशान हैं तो केवल एक उपाय से इसे दूर किया जा सकता है। सरसों का तेल बहुत सारे घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन इससे बालों की समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।
सरसो का तेल ना केवल खाना बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। बल्कि इसे बालों में लगाने से कई सारी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप बालों के समय से पहले ही सफेद होने से परेशान हैं और केमिकल वाले कलर का इस्तेमाल करने लगे हैं। तो सरसो के तेल को बालों में लगाने से फायदा पहुंचेगा।
सप्ताह में दो दिन सरसो का तेल और आंवला मिलाकर लगाने से बालों में फर्क दिखने लगता है। सरसो के तेल में आंवले को मिलाकर लगाने से और भी कई फायदे देखने को मिलते हैं। अगर आप बालों की कम होती ग्रोथ से परेशान हैं। तो आंवला और सरसों का तेल मिलाकर लगाने से बालों की लंबाई जल्दी बढ़ने लगती है। साथ ही बाल सिल्की और सॉफ्ट हो जाते हैं।
4 of 5
सरसों का तेल
- फोटो : अमर उजाला
कई बार बाल इतने कमजोर और ड्राई हो जाते हैं कि कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर बाल ड्राई और बेहद पतले हैं। साथ ही उलझकर टूट रहे हैं। तो ये मिश्रण बालों के झड़ने की समस्या को भी कम करता है। बस आपको शुद्ध सरसो के तेल में आवले के तेल को मिक्स करना है। और रात को सोने से पहले इसकी मालिश बालों की जड़ों में करती है। अगले दिन शैंपू कर लें। बाल ना केवल सॉफ्ट और सिल्की होंगे। बल्कि रोजाना या सप्ताह में दो से तीन बार लगाने से बालों का झड़ना भी रुकेगा।
इसके साथ ही अगर आप बालों को नेचुरली काला करना चाहती हैं तो आंवले के पाउडर में सरसों का तेल मिलाकर बालों पर लगाएं। इसे करीब 40 मिनट लगा रहने दें। फिर बालों को शैंपू से धो लें। सप्ताह में दो बार ये उपाय करने से कुछ ही दिनों में बालों की सेहत में सुधार होने लगता है।