आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में धूप, धूल, प्रदूषण और गलत खानपान की वजह से बालों की समस्या आम हो गई है। झड़ते बालों की वजह से अगर लड़कियां आपको इग्नोर करती हैं या बात करने से कतराती हैं तो ये खबर खास आपके लिए है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को काला, घना बनाकर अपना खोया हुआ आत्मविश्वास दोबारा पा सकते हैं।
2 of 5
hair fall
- फोटो : social media
मेथी में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो गंजेपन को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाता है। अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं तो ताजे मेथी के पत्तों को नारियल के दूध में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को बालों की जड़ में लगाने से बालों का झडना कम होता है।
3 of 5
hair fall
- फोटो : social media
मेथी बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करती है। इसके नियमित इस्तेमाल से व्यक्ति के बाल सफेद नहीं होते। इसके लिए आप दो चम्मच मेथी दाने लेकर अच्छी तरह पीस लें। इस पाउडर में एक चम्मच नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इस पेस्ट को उस जगह पर लगाएं जहां से आपके बाल सबसे ज़्यादा झड़ते हैं। थोड़ी देर बाद अपने बालों को धो लें।
4 of 5
hair fall
- फोटो : social media
बालों में मेथी लगाने से रुसी की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप मेथी दानों को पीसकर उसमें दही मिलाकर लगाएं। ऐसा हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर करें।
5 of 5
hair fall
- फोटो : social media
अगर आपके बालों की ग्रोथ अच्छी नहीं है तो मेथी आपकी मदद कर सकती हैं। मेथी बालों को बढ़ाने में सहायता करती है। इसके लिए आप मेथी के कुछ दानों को पानी में 24 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए। 24 घंटे बाद मेथी के पानी को छान लें। इसके बाद मेथी के इस पानी को लगभग 3 घंटे तक अपने बालों में ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें।