फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: सिर्फ मुंह धोने से काम नहीं चलेगा, पुरुषों को ऐसे रखना चाहिए अपनी स्किन का ध्यान

Tue, 22 Apr 2025 02:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 22 Apr 2025 02:43 PM IST
सार

महिलाएं तो अपनी स्किन का ध्यान रख लेती हैं, लेकिन अक्सर पुरुष अपनी स्किन का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ऐसे में हम आपको स्किन केयर करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
men skin care tips purushon ko apni skin ka dhayan kaise rakhna chahiye
हर पुरुष को ऐसे रखना चाहिए अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: गर्मी के मौसम में यदि त्वचा का ध्यान सही से नहीं रखेंगे तो इससे स्किन डैमेज होने लगती है। महिलाएं तो अपनी त्वचा का ध्यान रख लेती हैं, लेकिन पुरुष अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त रहते हैं कि वो अपनी स्किन का ध्यान सही से नहीं रख पाते। जबकि उन्हें स्किन केयर अवश्य करनी चाहिए, क्योंकि पुरुष तो ज्यादातर बाहर ही रहते हैं।


इसी के चलते हम यहां आपको कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स देने जा रहे हैं, जिसको हर पुरुष फॉलो कर सकता है। नियमित रूप से यदि आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो इससे आपका चेहरा दमकता रहेगा। तो बस बिना देर किए आज ही से स्किन केयर करना शुरू कर दीजिए। 
men skin care tips purushon ko apni skin ka dhayan kaise rakhna chahiye
दिन में दो बार क्लीनिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock

दिन में दो बार क्लीनिंग है जरूरी

महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी दिन में दो बार चेहरे की क्लीनिंग करना जरूरी हो जाता है। यदि आप दिन में दो बार अपने चेहरे को साफ करेंगे तो इससे आपका चेहरा दमकता रहेगा, क्योंकि चेहरे के पोर्स में गंदगी काफी जमा हो जाती है, जिस कारण मुंहासे भी आने लगते हैं। 

 
men skin care tips purushon ko apni skin ka dhayan kaise rakhna chahiye
इसके बाद टोनर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
इसके बाद टोनर है जरूरी

हर पुरुष को चेहरा धोने के बाद स्किन पर टोनर का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। एक अच्छा टोनर आपकी त्वचा को खिला-खिला और हाइड्रेटेड रखेगा। टोनर स्किन के पोर्स को टाइट करता है और एक्स्ट्रा ऑयल हटाता है। इसलिए चेहरा धोने के बाद टोनर अवश्य लगाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
men skin care tips purushon ko apni skin ka dhayan kaise rakhna chahiye
मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें - फोटो : Adobe stock
मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें

टोनर लगाने के बाद दो से तीन मिनट रुकें और फिर अपनी स्किन टाइप से हिसाब से मिलने वाले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ये मॉइश्चराइजर आपकी स्किन को गर्मी के मौसम में हाइड्रेट करने का काम करेगा। 

 
विज्ञापन
men skin care tips purushon ko apni skin ka dhayan kaise rakhna chahiye
जेब में रखें सनस्क्रीन - फोटो : Adobe stock
जेब में रखें सनस्क्रीन

सनस्क्रीन का इस्तेमाल सिर्फ नहाने के बाद नहीं करें। इसे अपनी जेब में रख लें और हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन चेहरे और हाथ में लगाएं। बार-बार सनस्क्रीन के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर एक लेयर बनी रहेगी, जिस कारण आपकी स्किन धूप की हानिकारक किरणओं से बची रहेगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed