फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Keratin Treatment at Home: इन 5 चीजों की मदद से घर पर ही करें केराटिन, बाल हो जाएंगे रेशम से मुलायम

Tue, 22 Apr 2025 12:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 22 Apr 2025 12:47 PM IST
सार

यदि आप घर पर ही केराटिन ट्रीटमेंट करके अपने पैसे बचाने का सोच रही हैं तो यहां हम आपको इसका आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
how to do Keratin Treatment at Home ghar par Keratin Treatment kaise karein
इन 5 चीजों की मदद से घर पर ही करें केराटिन - फोटो : Adobe stock
Keratin Treatment at Home: बालों को पोषण देने के लिए महिलाएं स्पा और सैलून जाकर केराटिन ट्रीटमेंट कराती हैं, जिसमें बालों की लंबाई के हिसाब से पैसे लगते हैं। अगर सिर्फ कंधे तक के बाल हैं तो आपको केराटिन ट्रीटमेंट के लिए तकरीबन 1500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। सोचिए जब आपके बाल कमर तक लंबे होंगे तो बालों को पोषण देने में आपके कितने रुपये खर्च होंगे।


आपकी बचत के पैसे खर्च न हों, इसीलिए हम आपको घर पर ही केराटिन करना बताने जा रहे हैं। घर पर केराटिन करने के लिए आपको महज पांच चीजों की जरूरत पड़ेगी। खास बात ये पांचों चीजें आपको घर पर ही फ्री में मिल जाएगी। तो आइए बिना देर किए आपको घर पर केराटिन करना बताते हैं। 
how to do Keratin Treatment at Home ghar par Keratin Treatment kaise karein
चावल से केराटिन करने के लिए जरूरी सामान - फोटो : Adobe stock
चावल से केराटिन करने के लिए जरूरी सामान
  •  1 कप चावल
  •  2 कप पानी
  •  2 चम्मच एलोवेरा जेल
  •  1 चम्मच नारियल तेल 
  •  1 चम्मच शहद

 
how to do Keratin Treatment at Home ghar par Keratin Treatment kaise karein
चावल से केराटिन करने की विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

चावल से घर पर केराटिन करने के लिए सबसे पहले आपको चावलों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इसे दो कप पानी में मिक्स करके उबाल लें। इसे आपको तब तक उबालना है, जब तक कि चावल पक न जाए। जब चावल पूरी तरह से पक जाए तो इसे छान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to do Keratin Treatment at Home ghar par Keratin Treatment kaise karein
चावल से केराटिन करने की विधि - फोटो : Adobe stock
आपको चावल के पानी की केराटिन करने में जरूरत पड़ेगी। पानी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर उसमें सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। याद रखें चावल का पानी उतना ही लें, जिसमें सामान मिलाने पर गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए। यदि ये ज्यादा पतला होगा, तो ये पानी की तरह बह जाएगा।
विज्ञापन
how to do Keratin Treatment at Home ghar par Keratin Treatment kaise karein
चावल से केराटिन करने की विधि - फोटो : Adobe stock
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद थोड़ी देर के लिए इसे रख दें। अब बारी आती है केराटिन के लिए बालों को तैयार करने की तो इसके लिए सबसे पहले अच्छे शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें, ताकि बालों और स्कैल्प में जमी गंदगी साफ हो जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed