फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाना है तो जानें कैसे लगेगा सही तरीके से कंसीलर

Sun, 11 Oct 2020 04:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 11 Oct 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
five easy tips to know how concealer is used to flawless skin
makeup - फोटो : pixa

चेहरे पर पिग्मेंटेशन, दाग-धब्बे, एक्ने, झुर्रियों अक्सर ही होती हैं। जिन्हें छिपाने के लिए कंसीलर से बेहतर हथियार कुछ नही है। त्वचा पर दिखने वाली किसी भी तरह की कमी को कंसीलर के जरिए छुपाया जा सकता है। लेकिन जरूरी है कि कंसीलर ठीक तरीके से मिलाकर स्किन पर इस्तेमाल किया गया है। बाजार में कई तरह के कंसीलर मिलते हैं। लिक्विड से लेकर क्रीम फार्मूले में मिलने वाले इन कंसलीर को आइए जानें सही तरीके से लगाना।

five easy tips to know how concealer is used to flawless skin
beauty - फोटो : social media
जरूरी है सही कंसीलर
त्वचा पर होने वाले अलग धब्बों के लिए अलग तरीके का कंसीलर आता है। जिसका सही इस्तेमाल ही फ्लॉलेस त्वचा देगा। गलत तरीके से कंसीलर के इस्तेमाल से आप मेकअप को लेकर शर्मिंदगी उठा सकती है। 
पीच शेड
पीच शेड के कंसीलर का इस्तेमाल धूप से होने वाली टैनिंग और एजिंग को छुपाने के लिए किया जाता है। वहीं आंखों के नीचे होने वाले नीले घेरे में पीच शेड के कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए।
ग्रीन टोन कंसीलर
ग्रीन टोन कंसीलर का इस्तेमाल चेहरे के लाल धब्बों को छिपाने के लिए किया जाता है। 
यलो टोन कंसीलर

इस कलर के कंसीलर को ज्यादातर ल़ड़कियां जानती हैं। यलो टोन के कंसीलर से पिग्मेंटेशन और लाल-काले धब्बों को छुपाने में मदद मिलती है। 

five easy tips to know how concealer is used to flawless skin
beauty

मार्केट में कई तरह के कंसीलर आते हैं। जिनमें से अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही कंसीलर खरीदना चाहिए। जैसे स्टिक या पेंसिल वाला कंसीलर ड्राई स्किन के लिए सही होता है। तो वहीं क्रीम वाला कंसीलर ऑयली स्किन के लिए, जबकि जिनकी स्किन नॉर्मल कैटेगरी की हो वो लिक्विड कंसीलर का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
five easy tips to know how concealer is used to flawless skin
make up
सबसे पहले क्या लगाएं कंसीलर या फाउंडेशन

कंसीलर को स्किन पर अप्लाई करने से पहले जरूरी है कि स्किन पर एक लेयर फाउंडेशन की लगाएं। उसके बाद कंसीलर लगाने से ये आसानी से त्वचा पर फैलकर लगेगा और ज्यादा कवरेज लेगा।

विज्ञापन
five easy tips to know how concealer is used to flawless skin
कंसीलर से छुपेंगे दाग-धब्बे
आंख के काले धब्बों के लिए सही है

बहुत सारे लोगों के आंखों के नीचे काले घेरे होते हैं। जो या तो नींद की कमी की वजह से होते हैं या फिर जेनेटिक। जिन्हें कंसीलर के जरिए आसानी से दूर किया जा सकता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed