फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajal Applying Tips: लगाने के तुरंत बाद आंखों का काजल बह जाता है तो ये हैक्स अपनाएं, लगा रहेगा घंटों तक

Sun, 23 Feb 2025 02:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 23 Feb 2025 02:38 PM IST
सार

अगर आपका काजल जल्दी फैल जाता है और आंखों के नीचे काला धब्बा बना देता है, तो परेशान न हों। हम कुछ टिप्स बनाएंगे, जिसको फॉलो करने के बाद काजल घंटों तक टिका रहेगा। 

विज्ञापन
Kajal Applying Tips kajal ko behne se kaise roke
लगाने के तुरंत बाद आंखों का काजल बह जाता है तो ये हैक्स अपनाएं - फोटो : Adobe stock

Kajal Applying Tips: काजल न सिर्फ आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करता है, बल्कि साथ ही में इसकी वजह से आंखों को काफी लाभ भी मिलता है। महिलाओं और लड़कियों को काजल लगाना काफी पसंद भी होता है। पर, बहुत सी लड़कियों के साथ ये दिक्कत आती है कि उनकी आंखों का काजल ज्यादा देर तक टिकता नहीं है। लगाने के कुछ देर के बाद ही वो बहने लगता है और आंखों के नीचे काले धब्बे छोड़ देता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपका काजल घंटों तक टिका रहेगा। इन टिप्स को फॉलो करना काफी आसान है। 

Trending Videos
Kajal Applying Tips kajal ko behne se kaise roke
आंखों को करें साफ - फोटो : Adobe stock

आंखों को करें साफ

यदि आप आपको देर तक आंखों में काजल टिकाकर रखना है तो काजल लगाने से पहले  आंखों के आसपास का तेल और गंदगी साफ करें।  इसके लिए किसी अच्छे फेसवॉश या माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोकर स्किन को ड्राई करें। टिश्यू की मदद से आंख के आस-पास की स्किन को सुखा जरूर लें, वरना गीली त्वचा पर काजल फैल जाएगा। 

Kajal Applying Tips kajal ko behne se kaise roke
प्राइमर या कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
प्राइमर या कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें

काजल लगाने के पहले त्वचा को तैयार करना जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले आंखों के नीचे हल्का पाउडर लगाएं। ये चेहरे के तेल को सोख कर काजल को स्मज-फ्री बनाता है। यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो मैटिफाइंग प्राइमर  बेहतरीन ऑप्शन है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kajal Applying Tips kajal ko behne se kaise roke
सही काजल का चयन करें - फोटो : Adobe stock

सही काजल का चयन करें

यदि आप खराब क्वालिटी का काजल इस्तेमाल करेंगी तो इसे टिकाना मुश्किल होगा। ऐसे में हमेशा वॉटरप्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग काजल का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि जेल या पेंसिल काजल लिक्विड काजल से ज्यादा टिकाऊ होता है। दो कोट में हल्के हाथों से काजल लगाएं, ताकि ये ज्यादा फैल न सके।  

विज्ञापन
Kajal Applying Tips kajal ko behne se kaise roke
सही काजल का चयन करें - फोटो : iStock

काजल सेट करने के लिए आईशैडो लगाएं

आंखों पर काजल लगाकर इसे ऐसे ही न छोड़ें। काजल लगाने के बाद ब्लैक आईशैडो से हल्का डस्टिंग करें। इससे काजल ज्यादा देर तक टिकेगा और स्मज नहीं होगा। अगर आप इन सिंपल ट्रिक्स को अपनाएंगी तो काजल पूरे दिन टिका रहेगा और फैलेगा नहीं। सही प्रोडक्ट और मेकअप हैक्स से आपकी आंखें खूबसूरत और परफेक्ट लगेंगी।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed