{"_id":"6846b70abd93694311082379","slug":"long-term-side-effects-of-tie-your-hair-tightly-in-hindi-balon-ko-tight-bandhne-ke-nuksan-2025-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care: अगर आप भी बनाती हैं कसकर चोटी तो हो जाइए सावधान, इससे बालों को होता है ये बड़ा नुकसान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care: अगर आप भी बनाती हैं कसकर चोटी तो हो जाइए सावधान, इससे बालों को होता है ये बड़ा नुकसान
Mon, 09 Jun 2025 05:12 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 09 Jun 2025 05:12 PM IST
सार
Side Effects of Tie Your Hair Tightly: यदि आप भी अपने बालों को काफी टाइट बांधती हैं, तो यहां उसके नुकसान जान लें।
विज्ञापन
अगर आप भी बनाती हैं कसकर चोटी तो हो जाइए सावधान
- फोटो : instagram
Side Effects of Tie Your Hair Tightly: गर्मी का मौसम है। इस मौसम में वैसे तो सभी का हाल बेहाल है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी उन लड़कियों और महिलाओं के सामने नजर आती है, जिनके बाल काफी लंबे हैं। दरअसल, जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं, गर्मी के मौसम में उन्हें अपने बालों को संभालने में काफी परेशानी होती है।
दिखता है हेयर लाइन पर असर
- फोटो : Adobe stock
दिखता है हेयर लाइन पर असर
यदि आप ज्यादा टाइट चोटी बनाती हैं, तो इसका असर हेयर लाइन पर दिखता है। दरअसल, ज्यादा टाइट चोटी से हेयरलाइन यानी माथे के पास के बाल खिंचते रहते हैं। जिससे आगे के बाल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इसलिए यदि पोनीटेल बनाती हैं तो भी अपने बालों को थोड़ा ढीला ही छोड़ें।
जड़ें होती हैं कमजोर
- फोटो : freepik
जड़ें होती हैं कमजोर
यदि आप चोटी को ज्यादा टाइट बांधते हैं तो इससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं, जिसके बाद बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। कई बार तो बालों की जड़ें इतनी कमजोर हो जाती हैं कि काफी ज्यादा बाल हेयरबैंड के साथ ही निकल जाते हैं।

बढ़ता है सिर दर्द
- फोटो : Freepik.com
बढ़ता है सिर दर्द
यदि आप अपनी चोटी को काफी कस कर बांधते हैं तो इससे स्कैल्प को काफी नुकसान पहुंचता है। ये बात ध्यान रखें कि बहुत टाइट चोटी स्कैल्प में दर्द और जलन पैदा कर सकती है। कई बार इस कारण सिर में भारीपन या माइग्रेन जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

सोते समय तो टाइट चोटी बांधने के नुकसान
- फोटो : Freepik.com
सोते समय तो टाइट चोटी बांधने के नुकसान
रात के समय त्वचा और बाल खुद को हील करते हैं। इसलिए रात में तो अपने बालों को टाइट कभी न बांधें। दरअसल, ज्यादा टाइट चोटी बनाकर सोने से बालों में रगड़ और खिंचाव होता है, जिससे बाल ज्यादा टूटते हैं। इसलिए रात में बालों को खुला छोड़ें।