फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: अगर आप भी बनाती हैं कसकर चोटी तो हो जाइए सावधान, इससे बालों को होता है ये बड़ा नुकसान

Mon, 09 Jun 2025 05:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 09 Jun 2025 05:12 PM IST
सार

Side Effects of Tie Your Hair Tightly: यदि आप भी अपने बालों को काफी टाइट बांधती हैं, तो यहां उसके नुकसान जान लें।

विज्ञापन
long-term side effects of tie your hair tightly in hindi balon ko tight bandhne ke nuksan
अगर आप भी बनाती हैं कसकर चोटी तो हो जाइए सावधान - फोटो : instagram
Side Effects of Tie Your Hair Tightly:  गर्मी का मौसम है। इस मौसम में वैसे तो सभी का हाल बेहाल है, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी उन लड़कियों और महिलाओं के सामने नजर आती है, जिनके बाल काफी लंबे हैं। दरअसल, जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं, गर्मी के मौसम में उन्हें अपने बालों को संभालने में काफी परेशानी होती है।


खुले बाल शरीर पर चिपकते हैं, इसलिए महिलाएं घर से लेकर शादी-विवाह तक में बालों को बांध लेती हैं। घर पर तो महिलाएं अपने बालों को काफी ज्यादा टाइट बांध लेती हैं, ताकि ये लंबे समय तक ऐसे ही बने रहें। जबकि बालों को टाइट बांधने से काफी परेशानी होती है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे कि बाल यदि आप ज्यादा टाइट बांधेंगी तो इससे आपके बालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 
long-term side effects of tie your hair tightly in hindi balon ko tight bandhne ke nuksan
दिखता है हेयर लाइन पर असर - फोटो : Adobe stock
 
दिखता है हेयर लाइन पर असर

यदि आप ज्यादा टाइट चोटी बनाती हैं, तो इसका असर हेयर लाइन पर दिखता है। दरअसल, ज्यादा टाइट चोटी से हेयरलाइन यानी माथे के पास के बाल खिंचते रहते हैं। जिससे आगे के बाल धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। इसलिए यदि पोनीटेल बनाती हैं तो भी अपने बालों को थोड़ा ढीला ही छोड़ें। 

 
long-term side effects of tie your hair tightly in hindi balon ko tight bandhne ke nuksan
जड़ें होती हैं कमजोर - फोटो : freepik
जड़ें होती हैं कमजोर

यदि आप चोटी को ज्यादा टाइट बांधते हैं तो इससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं, जिसके बाद बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। कई बार तो बालों की जड़ें इतनी कमजोर हो जाती हैं कि काफी ज्यादा बाल हेयरबैंड के साथ ही निकल जाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
long-term side effects of tie your hair tightly in hindi balon ko tight bandhne ke nuksan
बढ़ता है सिर दर्द - फोटो : Freepik.com
बढ़ता है सिर दर्द

यदि आप अपनी चोटी को काफी कस कर बांधते हैं तो इससे स्कैल्प को काफी नुकसान पहुंचता है। ये बात ध्यान रखें कि बहुत टाइट चोटी स्कैल्प में दर्द और जलन पैदा कर सकती है। कई बार इस कारण सिर में भारीपन या माइग्रेन जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

 
विज्ञापन
long-term side effects of tie your hair tightly in hindi balon ko tight bandhne ke nuksan
सोते समय तो टाइट चोटी बांधने के नुकसान - फोटो : Freepik.com
सोते समय तो टाइट चोटी बांधने के नुकसान

रात के समय त्वचा और बाल खुद को हील करते हैं। इसलिए रात में तो अपने बालों को टाइट कभी न बांधें। दरअसल, ज्यादा टाइट चोटी बनाकर सोने से बालों में रगड़ और खिंचाव होता है, जिससे बाल ज्यादा टूटते हैं। इसलिए रात में बालों को खुला छोड़ें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed