Instant Glow For Lohri Celebration: लोहड़ी उत्तर भारत का प्रमुख त्योहार है, जिसे खासतौर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है।
Instant Glow For Lohri Celebration: लोहड़ी सेलिब्रेशन के समय चाहिए दमकता चेहरा तो अपनाएं ये नुस्खे
लोहड़ी का त्योहार खुशियों का प्रतीक है, और इस मौके पर हर कोई दमकता चेहरा चाहता है। ये नुस्खे आपकी त्वचा को निखारने के साथ-साथ प्राकृतिक चमक भी देंगे।
हल्दी और दही का फेस पैक
इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच हल्दी और 2 चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं। आखिर में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
इस पैक को तैयार करने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2-3 चम्मच गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इस्तेमाल के लिए दोनों चीजों को मिक्स करके पेस्ट बनाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा से गंदगी हटाकर उसे साफ और चमकदार बनाता है।
इस पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद, 1 चुटकी हल्दी की जरूरत पड़ेगी। यदि इसे बनाना चाहते हैं तो सभी चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। फिर हल्के हाश से मसाज करें। ये पैक त्वचा को एक्सफोलिएट करके उसे मुलायम और चमकदार बनाता है।
नींबू और शहद का मास्क
इस पैक को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। इसे चेहरे पर 10-15 मिनट लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। नींबू त्वचा को निखारता है और शहद उसे मॉइश्चराइज करता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।