फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Night Skin Care Routine: रात में सोते समय इन बातों का ध्यान नहीं दिया तो खो जाएगी त्वचा की रंगत

Fri, 10 Jan 2025 04:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 10 Jan 2025 04:17 PM IST
सार

रात में सोते समय आपकी त्वचा की देखभाल बेहद महत्वपूर्ण होती है। यदि आप इस समय अपनी त्वचा का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इससे त्वचा की चमक और रंगत फीकी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
Night Skin Care Routine in hindi do not do these mistakes in skin care
रात में सोते समय इन बातों का ध्यान नहीं दिया तो खो जाएगी त्वचा की रंगत - फोटो : Adobe stock

Night Skin Care Routine: यदि आजकल की बिगड़ी लाइफस्टाइल में त्वचा का सही से ध्यान न रखा जाए तो चेहरा अपने आप डल होने लगता है। इसके लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट सही से काम नहीं करते। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार हमारी लापरवाही की वजह से चेहरा डल हो जाता है।



इसके पीछे की एक सबसे बड़ी वजह होती है कि बहुत बार जल्दबाजी के चक्कर में हम ऐसे ही सोने चले जाते हैं। ऐसे में त्वचा का डैमेज होना बेहद ही आम बात है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिन बातों का ध्यान रख के आप अपनी त्वचा का खास ध्यान रख सकते है। यदि आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपकी त्वचा खिली-खिली रहेगी, वरना चेहरे की रंगत उड़ सकती है। 

Night Skin Care Routine in hindi do not do these mistakes in skin care
मेकअप हटाए बिना सोना - फोटो : Adobe stock

मेकअप हटाए बिना सोना

यदि आप रात के समय मेकअप को साफ किए बिना सोते हैं तो त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे पिंपल्स और त्वचा की चमक कम हो सकती है।  ऐसे में हमेशा मेकअप रिमूवर या माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें और चेहरे को अच्छे से साफ करें।  

Night Skin Care Routine in hindi do not do these mistakes in skin care
मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल न करना - फोटो : Adobe stock

मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल न करना

त्वचा रात में खुद को रिपेयर करती है, लेकिन मॉइश्चराइजर न लगाने से यह प्रक्रिया धीमी हो सकती है। ऐसे में सोने से पहले अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार नाइट क्रीम या हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर लगाएं, ताकि आपकी त्वचा सुबह खिली-खिली रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Night Skin Care Routine in hindi do not do these mistakes in skin care
गंदे तकिए का इस्तेमाल - फोटो : adobe stock

गंदे तकिए का इस्तेमाल

 गंदे तकिए पर सोने से बैक्टीरिया और धूल आपकी त्वचा पर असर डाल सकते हैं, जिससे एक्ने हो सकता है। ऐसे में तकिए का कवर हर 2-3 दिन में बदलें और उसे साफ रखें।  

विज्ञापन
Night Skin Care Routine in hindi do not do these mistakes in skin care
त्वचा की नियमित सफाई न करना - फोटो : Adobe stock

त्वचा की नियमित सफाई न करना 

सोने से पहले दिनभर की धूल और गंदगी को साफ करना बेहद जरूरी होता है। ऐसा न करने से रोमछिद्र बंद हो सकते हैं। ऐसे में सोने से पहले फेसवॉश से चेहरा धोएं और त्वचा को साफ रखें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed