फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lip Care Tips: क्या ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले हो जाते हैं ? जानें इस बात में कितनी है सच्चाई

Wed, 27 Aug 2025 02:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 27 Aug 2025 02:58 PM IST
सार

Lip Care Tips: अक्सर लोगों को आपने कहते सुना होगा कि ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले हो जाते हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है, आज हम इसी बारे में आपको बताएंगे। 

विज्ञापन
lip care tips kya lipstick lagane se lips black hota hai
क्या ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले हो जाते हैं ? - फोटो : Adobe stock

Lip Care Tips: लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसके बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा होता है। हर उम्र की महिलाएं और लड़कियां भले ही कुछ मेकअप करें या न करें, लेकिन लिपस्टिक का इस्तेमाल अवश्य करती हैं। हर महिला के पास लिपस्टिक का शानदार कलेक्शन भी होता है।



यदि आप भी हर दिन लिपस्टिक इस्तेमाल करती हैं, तो आपने भी कभी न कभी लोगों के मुंह से सुना होगा कि लिपस्टिक ज्यादा मत लगाओ। इससे होंठ काले हो जाते हैं। आज हम इसी बारे में बात करेंगे। जी हां, हम आज आपको इस कथन की सच्चाई बताएंगे कि क्या सच में लिपस्टिक लगाने से होंठ काले होते हैं ?   

lip care tips kya lipstick lagane se lips black hota hai
क्या है सच्चाई ? - फोटो : Adobe stock
क्या है सच्चाई ?

सबसे पहले जान लेते हैं कि क्या सच में ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठ काले हो जाते हैं तो इसका जवाब है हां कुछ हद तक। अगर लिपस्टिक का इस्तेमाल गलत तरीके से किया जाए इसका गलत प्रभाव होंठों पर अवश्य ही पड़ेगा। लिपस्टिक के इस्तेमाल के गलत तरीके क्या हैं आइए आपको अब इस बारे में बताते हैं.....

 
lip care tips kya lipstick lagane se lips black hota hai
रात को लिपस्टिक लगाकर सोना - फोटो : Adobe stock
1. रात को लिपस्टिक लगाकर सोना

अक्सर महिलाएं जल्दबाजी के चक्कर में लिपस्टिक लगाकर सो जाती हैं, जबकि ऐसा कतई नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से लिपस्टिक में पाए जाने वाले तत्व होंठों पर जम जाते हैं, जिससे धीरे-धीरे होंठों का कालापन बढ़ जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
lip care tips kya lipstick lagane se lips black hota hai
दिन में कई बार लिपस्टिक लगाना - फोटो : Adobe stock
2. दिन में कई बार लिपस्टिक लगाना

दिन में कुछ समय बिना लिपस्टिक के रहने की भी आदत डालें। लगातार लिपस्टिक लगाकर रखने से भी होंठों का कालापन बढ़ने लगता है। इससे होंठ धीरे-धीरे काफी ज्यादा रूखे भी हो जाते हैं। इसलिए दिन में बार-बार लिपस्टिक कभी न लगाएं। 

 
विज्ञापन
lip care tips kya lipstick lagane se lips black hota hai
सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
3. सस्ती लिपस्टिक का इस्तेमाल

बाजार में 50-100 रुपये में भी बड़ी ही आसानी से लिपस्टिक मिल जाती है। जिनमें तमाम तरह के केमिकल मिले होते हैं। ये केमिकल आपके होंठों को न सिर्फ काला करने का दम रखते हैं, बल्कि इनसे होंठों पर फंगल इंफेक्शन का खतरा भी होता है।  
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed