फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lip Care Tips: महंगा लिप बाम खरीद रही हैं तो इन बातों का ध्यान रखें, वरना होंठ हो जाएंगे काले

Mon, 10 Mar 2025 08:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 10 Mar 2025 08:10 PM IST
सार

अगर आप महंगा लिप बाम खरीदने का सोच रही हैं, तो सिर्फ ब्रांड या कीमत देखकर फैसला न लें। लिप बाम का सही चुनाव करना जरूरी है ताकि आपके होंठ न सिर्फ खूबसूरत दिखें बल्कि हेल्दी भी रहें।

विज्ञापन
Lip Care Tips how to buy perfect lip balm
महंगा लिप बाम खरीद रही हैं तो इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock

Lip Care Tips: बदलते मौसम में जिस तरह से बालों और चेहरे का ध्यान रखा जाता है, ठीक उसी तरह से होंठों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। लेकिन ज्यादातर लोग अपने होंठों को मुलायम रखने के लिए कुछ नहीं करते, सिर्फ महंगे महंगे लिप बाम इस्तेमाल करने लगते हैं।



लोगों को लगता है कि महंगे लिप बाल को लगाने के बाद उनके होंठों को कोई दिक्कत नहीं होगी। जबकि ऐसा नहीं है। यदि आपको भी महंगे लिप बाम खरीदने का शौक है, तो पहले जान लें कि लिप बाम खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आपके होंठ काले हो जाएंगे और इनपर पपड़ी जमने लगेगी।

Lip Care Tips how to buy perfect lip balm
इंग्रीडिएंट करें चेक - फोटो : Adobe stock

 इंग्रीडिएंट करें चेक

लिप बाम खरीदने से पहले उसके इंग्रीडिएंट्स चेक कर लें। जैसे कि शिया बटर, कोको बटर, एलोवेरा, विटामिन E और हयालुरोनिक एसिड होंठों को गहराई से पोषण देते हैं। नारियल तेल, जोजोबा ऑयल, बादाम तेल और ऑलिव ऑयल लिप्स को मुलायम बनाए रखते हैं। SPF वाला लिप बाम सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करता है।  

Lip Care Tips how to buy perfect lip balm
केमिकल-फ्री होना चाहिए - फोटो : iStock

केमिकल-फ्री होना चाहिए

सिंथेटिक फ्रेगरेंस और पैराबेन्स से बचें, क्योंकि ये लिप्स को ड्राई कर सकते हैं। सिलिकॉन और मिनरल ऑयल से बचें, ये सिर्फ अस्थायी नमी देते हैं और लंबे समय में होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Lip Care Tips how to buy perfect lip balm
लॉन्ग-लास्टिंग और नॉन-स्टिकी टेक्सचर - फोटो : Adobe stock

लॉन्ग-लास्टिंग और नॉन-स्टिकी टेक्सचर 

लिप बाम ऐसा होना चाहिए जो हल्का और नॉन-स्टिकी हो, ताकि बार-बार लगाने की जरूरत न पड़े। ज्यादा ग्लॉसी और चिपचिपा टेक्सचर कुछ लोगों को पसंद नहीं आता, इसलिए अपनी जरूरत के अनुसार चुनें।  

विज्ञापन
Lip Care Tips how to buy perfect lip balm
ब्रांड और रिव्यू जरूर चेक करें - फोटो : Adobe stock

 ब्रांड और रिव्यू जरूर चेक करें

किसी भी महंगे लिप बाम को खरीदने से पहले रिव्यू पढ़ें और जानें कि क्या वाकई वह कीमत के लायक है। ऑर्गेनिक और डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड ब्रांड्स को प्राथमिकता दें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed