फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दमकती त्वचा पाने के लिए बाजार के महंगे सीरम को कहें बाय, घर पर यूं बनाएं विटामिन सी सीरम

Mon, 14 Oct 2019 05:34 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 14 Oct 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
know how to make vitamin c serum at home for flawless skin

जवां और निखरी त्वचा पाना हर महिला की चाहत होती है। बात जब उम्र के तीसरे दशक की चल रही हो, तो रेखाएं, झुर्रियां, रूखेपन की समस्याएं त्वचा के प्राकृतिक ग्लो को प्रभावित करने लगती हैं। त्वचा की दमक कहीं खो सी जाती है और इसे दोबारा पाने के लिए महिलाएं हजारों रुपए के केमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगती हैं। आपको कई प्रॉडक्ट्स की जगह कुछ अच्छे और नेचुरल प्रॉडक्ट्स को चुनना चाहिए। पहले अपनी त्वचा और उसकी समस्याओं को समझें और फिर उसके मुताबिक, प्रॉडक्ट्स चुनें। जवां और निखरी त्वचा चाहती हैं, तो हम आपको विटामिन सी सीरम घर पर बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जो बाजार में आपको हजार रुपये से कम नहीं मिलेगा। 

know how to make vitamin c serum at home for flawless skin
क्यों जरूरी है विटामिन सी 
विटामिन सी कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे आपकी त्वचा में नए सेल्स बनते रहते हैं। इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग और सेहतमंद नजर आती है। विटामिन सी सीरम को ऐंटी एजिंग सीरम इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह बारीक रेखाओं और झुर्रियों से लड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स त्वचा पर बढ़ती उम्र की निशानियों को कम करने में मदद करते हैं। यह सूरज से भी हमारी त्वचा की रक्षा करता है। असमान रंगत से छुटकारा दिलाकर बेदाग त्वचा देता है।
know how to make vitamin c serum at home for flawless skin
- फोटो : social media

विटामिन सी के फायदे जानकर आपका मन इसे खरीदने का कर रहा होगा, लेकिन आपको बता दें कि विटामिन सी सीरम सबसे महंगे सीरम में से एक हैं। लेकिन यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपना घरेलू ब्यूटी प्रॉडक्ट बनाना पसंद है तो अच्छी बात है। डीआईवाई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको पता होता है कि आपकी त्वचा पर किन चीजों का इस्तेमाल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know how to make vitamin c serum at home for flawless skin
विटामिन सी सीरम की सामग्री
  • 1 टेबलस्पून विटामिन सी कैप्स्यूल्स/पाउडर
  • 1 टेबलस्पून ग्लिसरीन
  • 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल (वैकल्पिक) 
विज्ञापन
know how to make vitamin c serum at home for flawless skin

तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब इसे एक कंटेनर में ठंडी व सूखी जगह पर रखें। गहरे रंग के कंटेनर में इसलिए ताकि यह ऑक्सिडाइज न हो जाए और आप इसका इस्तेमाल कुछ दिनों तक कर सकें। यह सीरम कम से कम 10 दिनों तक चलते हैं। कम खर्च में खूबसूरत, जवां त्वचा पाने का इससे आसान और सस्ता तरीका नहीं है। 

नोट: हो सकता है आपकी ऊपरी सतह पर दमक दिखाई दे, लेकिन आप अंदर से ग्लो नहीं कर पाएंगी। विशेषज्ञों का मानना है की दोनों चमक पाने के लिए विटामिन सी के प्राकृतिक स्त्रोत भी लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed