फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें, मेकअप से पहले बेस लगाना क्यों हैं जरूरी?

Mon, 14 Oct 2019 09:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 14 Oct 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
you know why primer is important before applying foundation

हर लड़की मेकअप करना चाहती है। लेकिन उनको मेकअप के बारे में ठीक तरीके से पता नहीं होता है। जिसकी वजह से जब चेहरे पर मेकअप करती हैं तो त्वचा कुछ रूखी और बेजान सी नजर आने लगती है। इसलिए जरूरी है कि कुछ मेकअप के रूल्स को जरूर फॉलो करें। जब आप ऐसा करेंगी तो फिर आपका चेहरा भी नेचुरल सुंदर लगेगा और मेकअप चेहरे पर टिका रहेगा। इसी में से एक है मेकअप का बेस लगाना। तो आइए जानें क्यों जरूरी है प्राइमर लगाना।


 
you know why primer is important before applying foundation
makeup product - फोटो : pixa

चेहरे पर मेकअप की शुरुआत सीरम से करनी चाहिए। क्योंकि जब आप सीरम लगाती हैं तो त्वचा के अंदर तक मॉइश्चर पहुंचता है और त्वचा हाइड्रेटेड नजर आती है। इसके साथ ही मेकअप चेहरे पर केक की तरह नहीं दिखता है।


 
you know why primer is important before applying foundation
- फोटो : pixa
प्राइमर या बेस

प्राइमर या मेकअप के बेस को सीरम लगाने के बाद इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन कभी भी प्राइमर पूरे चेहरे पर नहीं लगाते बल्कि जब भी मेकअप की शुरुआत करनी हो तो इसे केवल उसी हिस्से पर लगाएं जहां के पोर्स ज्यादा खुले हुए दिखते हों। साथ ही इसे क्रीम के जैसे हथेली में लेकर नहीं बल्कि उंगलियों के पोर्स से लगाएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
you know why primer is important before applying foundation
प्राइमर लगाने के फायदे

अगर चेहरे पर नेचुरल ग्लो और सॉफ्ट सी स्किन दिखानी है तो प्राइमर जरूर लगाएं। साथ ही प्राइमर लगाने से चेहरे की त्वचा एक समान नजर आने लगती है और आगे के मेकअप के लिए एक अच्छा बेस तैयार हो जाता है। प्राइमर लगाने से रिंकल और फाइन लाइन भी छिप जाती है और एक शानदार लुक निखरकर आता है। 


 
विज्ञापन
you know why primer is important before applying foundation

अगर आप ऐसा सोचती हैं कि प्राइमर लगाने से चेहरे पर मास्क जैसा लगेगा तो आप गलत सोचती हैं क्योंकि इसे लगाने के बाद आपको खुद एहसास होगा कि त्वचा कितनी स्मूद और लाइट लगने लगी है। साथ ही प्राइमर की सबसे खास बात यह है कि ये कंसीलर और फाउंडेशन की तरह हर स्किन टोन के हिसाब से अलग-अलग शेड में नहीं आता है बल्कि हर स्किन टोन और स्किन टाइप के लिए एक ही प्राइमर यूज होता है। इसी वजह से ये दूसरे मेकअप प्रोडक्ट से इसे अलग बनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed